फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JDU leader Virendra Kumar will resign from Rajya Sabha says dont like Nitish kumar leadership

राज्यसभा से इस्तीफा देंगे जदयू नेता वीरेंद्र कुमार, कहा, नीतीश का नेतृत्व पसंद नहीं

Wed, 29 Nov 2017 05:36 PM IST
एजेंसी, कोझिकोड
एजेंसी, कोझिकोड Updated Wed, 29 Nov 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
JDU leader Virendra Kumar will resign from Rajya Sabha says dont like Nitish kumar leadership
वीरेंद्र कुमार
जदयू के केरल से राज्यसभा सांसद और केरल इकाई के अध्यक्ष एम.पी. वीरेंद्र कुमार ने बुधवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया। कुमार ने कहा कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी के सांसद बने रहना नहीं चाहते। 
विज्ञापन


मलयाली अखबार ‘मातृभूमि’ के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक वीरेंद्र कुमार पीटीआई में भी निदेशक हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'मैंने राज्यसभा से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं संघ परिवार में शामिल हो गए नीतीश कुमार की पार्टी से राज्यसभा सदस्य बने रहना नहीं चाहता।' वीरेंद्र कुमार मार्च 2016 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उन्होंने कहा, 'मैं नीतीश कुमार को पहले ही अपने फैसले की जानकारी दे चुका हूं।' 
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि वह इस्तीफा कब देंगे, वीरेंद्र कुमार ने कहा, 'मैं आपको (मीडिया को) बता दूंगा।' उन्होंने अपनी योजनाओं को लेकर कहा, 'पहले हम प्रदेश समिति में पार्टी के भविष्य पर चर्चा करेंगे और आगे की कार्रवाई पर फैसला करेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे इस्तीफा ना देने को कहा और यह भी कहा कि वह उन्हें देश के सबसे बड़े समाजवादी नेताओं में से एक मानते हैं। वीरेंद्र कुमार ने कहा, 'लेकिन मैंने नीतीश कुमार और पार्टी को अपने फैसले की जानकारी दे दी।' जदयू इस समय केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली विपक्षी यूडीएफ में सहयोगी है। 


बिहार में बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाने के नीतीश कुमार के फैसले के बाद से ही जदयू में बगावत के सुर उभरने लगे थे। वीरेंद्र कुमार ने तब कहा था कि वे नीतीश कुमार के फैसले से खुश नहीं हैं और एनडीए को समर्थन नहीं देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed