{"_id":"5a3a4f924f1c1bcd6d8b528d","slug":"jdu-leader-veerendra-kumar-resigns-from-rajya-sabha-membership","type":"story","status":"publish","title_hn":"जदयू में फिर असंतोष के स्वर, नीतीश के फैसलों से नाराज वीरेंद्र कुमार ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जदयू में फिर असंतोष के स्वर, नीतीश के फैसलों से नाराज वीरेंद्र कुमार ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Dec 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल होने के नीतीश कुमार के फैसले से नाराज जदयू के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा अध्यक्ष एम वेंकैया नायडू को इस्तीफा भेजने के बाद वीरेंद्र कुमार ने उच्च सदन से इस्तीफे की अपनी घोषणा कर दी।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं- केंद्रीय राज्यमंत्री की अपील- अस्थियों को न करें गंगा में प्रवाहित, दफन कर लगा दें पौधा
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कानूनी तौर पर मैं नीतीश कुमार की पार्टी की तरफ से राज्यसभा का सदस्य था। मैं महागठबंधन का साथ छोड़कर संघ परिवार और भाजपा के साथ गठबंधन करने के उनके फैसले से सहमत नहीं हूं। नहीं हाल ही में सामने आए गुजरात चुनाव के नतीजों पर उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह जीत न होकर बल्कि एक संदेश है। पार्टी अध्यक्ष नीतीश के फैसले से उनकी पार्टी के कई दिग्गज नेता नाराज हैं। बगावती तेवर दिखाने के कारण इससे पहले शरद यादव और अली अनवर की राज्यसभा सदस्यता पहले ही पार्टी निरस्त करा चुकी है।