फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JDU leader Sharad Yadav will go Nandangaon bihar to address dalit

बिहार के दलितों की आवाज बनेंगे शरद यादव, 31 को जाएंगे नंदनगांव

Mon, 22 Jan 2018 01:34 PM IST
संजय मिश्र, नई दिल्ली
संजय मिश्र, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Jan 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
JDU leader Sharad Yadav will go Nandangaon bihar to address dalit
sharad yadav

देश में चल रही दलित राजनीति के उभार के बीच शरद यादव अब बिहार के दलितों की आवाज बनेंगे। शरद ने 31 जनवरी को बक्सर के नंदनगांव जाने का निर्णय लिया है। यहां से वे दलित समाज के उत्पीड़न  की घटना को लेकर सूबे की नीतीश-भाजपा सरकार पर हमला बोलेंगे।

विज्ञापन


दलित समाज की ओर से यहां नंदनगांव में दलित स्वाभिमान सम्मेलन का 31 जनवरी को आयोजन रखा गया है। शरद यादव इस आयोजन में भाग लेंगे। दलित उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए यादव के साथ जयंत चौधरी भी इस आयोजन में शिरकत करेंगे। दलित स्वाभिमान सम्मेलन की जानकारी देते हुए पूर्व जदयू नेता अली अनवर ने बताया कि पुलिस-प्रशासन की दमनकारी नीति की वजह से नंदनगांव के लोगों का जीवन बेहाल है।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस-प्रशासन के गलत रवैये से न सिर्फ गांव के निर्दोष दलित जेल में हैं बल्कि कई अब भी भागे फिर रहे हैं। इस गांव के लोगों में पूरी तरह से दहशत का माहौल है। बेकसूर लोगों को परेशान किया जा रहा है। पुलिस रात-बेरात दबिश देकर गांववालों को परेशान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरेगांव और ऊना सरीखे हैं नंदनगांव के हालात

JDU leader Sharad Yadav will go Nandangaon bihar to address dalit

अली अनवर के अनुसार नंदनगांव के हालात महाराष्ट्र के कोरेगांव और गुजरात के ऊना सरीखे हैं। अन्य भाजपाशासित राज्यों की तरह बिहार में भी दलितों पर अत्याचार हो रहा है। बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर हुई जानलेवा पत्थरबाजी की घटना को पूर्व जदयू नेता ने पुलिस की गलत कार्रवाई का नतीजा करार दिया है। 

नंदनगांव में सीएम के आने से एक घंटे पहले पुलिस ने गांव के दलित लोगों पर लाठी बरसाते हुए उन्हें दूर खदेड़ दिया था, जिसकी वजह से दलितों में रोष था। वह रोष नीतीश के काफिले पर पथराव के रूप में प्रकट हुआ।

नीतीश को ज्ञापन देना चाहते थे दलित, आज हैं जेल में

JDU leader Sharad Yadav will go Nandangaon bihar to address dalit

अली अनवर के अनुसार नंदनगांव के दलित और पिछड़े समाज के लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराना चाहते थे। कार्यक्रम से एक घंटे पहले उक्त समाज के लोगों ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी, तो उन्हें मना कर दिया गया। इस पर लोगों ने प्रशासन से अपनी मांग शांतिपूर्वक रखी, तभी उन्हें पुलिसिया कार्रवाई का सामना करना पड़ा। पुलिस ने दलित और पिछड़े समाज के इन लोगों पर डंडे बरसाते हुए इन्हें आयोजन स्थल से दूर खदेड़ दिया। 

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई, जिसे लेकर पूरे समाज में रोष फैल गया। समाज ने अपनी बात रखने के लिए नीतीश की गाड़ी रोकनी चाही, मगर सीएम का काफिला जब नहीं रुका तब उन्होंने उस पर पथराव किया। इसके बाद से उन दलित और पिछड़े समाज के लोगों पर बिहार पुलिस की बर्बरता बदस्तूर जारी है। निर्दोष लोगों को जेल में डाल दिया गया है, तो पुलिस कार्रवाई की दहशत से लोग गांव छोड़ कर भागे हुए हैं। इस मामले की गंभीरता को समझते हुए ही शरद यादव ने नंदनगांव जाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed