फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JDU leader KC Tyagi claimed India Alliance had offered post of PM to Nitish Kumar

Politics: जदयू नेता केसी त्यागी का दावा, नीतीश को इंडी गठबंधन ने दिया था पीएम पद का प्रस्ताव

Sun, 09 Jun 2024 07:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 09 Jun 2024 07:28 AM IST
सार

जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव उन लोगों की तरफ से आए, जिन्होंने नीतीश को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने से इन्कार कर दिया था, जबकि नीतीश इसके जन्मदाता थे। हालांकि उन्होंने नाम बताने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
JDU leader KC Tyagi claimed India Alliance had offered post of PM to Nitish Kumar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे एनडीए के घटक जदयू के नेता केसी त्यागी ने शनिवार को एक चैनल से बातचीत में दावा किया कि विपक्षी इंडी गठबंधन की ओर से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का प्रस्ताव दिया गया था। हालांकि, कांग्रेस की तरफ से अतीत में हुए दुर्व्यवहार को ध्यान में रखकर नीतीश ने प्रस्ताव खारिज कर दिया था।

विज्ञापन


त्यागी ने कहा, नीतीश को प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव उन लोगों की तरफ से आए, जिन्होंने नीतीश को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने से इन्कार कर दिया था, जबकि नीतीश इसके जन्मदाता थे। हालांकि उन्होंने नाम बताने से इन्कार कर दिया। त्यागी ने कहा कि नीतीश की वजह से ही राजनीतिक दलों के बीच कांग्रेस की अस्पृश्यता खत्म हुई, वर्ना अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी जैसे नेता किसी कीमत पर कांग्रेस के साथ मंच साझा करने के लिए तैयार नहीं थे।  
विज्ञापन


कांग्रेस नेता बोले-शायद उनका मन हो
केसी त्यागी के बयान पर कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, वे कुछ भी कह सकते हैं, क्योंकि उनका दोबारा मन बन रहा होगा कि वे वापस आ जाएं। ऐसी राजनीति हमें नहीं चाहिए। हमारे पास और भी नेता हैं और अगर उनका मानना है तो उन्हें इंडिया गठबंधन में आना चाहिए। देशहित की बात करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed