{"_id":"5b3c0b0e4f1c1b00278b459c","slug":"jdu-declares-to-contest-lok-sabha-elections-alone-in-four-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग लड़ेंगे चुनाव, समर्थन मिला तो ठीक नहीं मिला तो और ठीक: जेडीयू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अलग लड़ेंगे चुनाव, समर्थन मिला तो ठीक नहीं मिला तो और ठीक: जेडीयू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Jul 2018 05:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीए के प्रमुख घटक जदयू ने चार राज्यों में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर भाजपा को तेवर दिखाया है। नीतीश कुमार की पार्टी ने साफ कहा है कि एनडीए अगर इसे चेतावनी समझे, तो उसे फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा है कि वाजपेयी के समय भी एनडीए से झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश राजस्थान और कर्नाटक में हमारा गठबंधन था। हम मिल कर चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन
अपने संगठन को पुनर्जीवित करने के लिए हमने तय किया है कि जहां हमारी पकड़ मजबूत है, हम मैदान में जाएंगे। हम न किसी को हराने के लिए लड़ रहे हैं और न जिताने के लिए। जदयू एनडीए गठबंधन का हिस्सा है। 7 और 8 जुलाई को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है, बाकी मुद्दे उसमें तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
केसी त्यागी के बयान पर भाकपा नेता अतुल अंजान ने तंज कसा और कहा, सबमें शामिल रह कर सबसे जुदा होने की कोशिश न करें नीतीश। वह भाजपा के ‘टाइम टेस्टेड फ्रेंड’ हैं। उन्हें पहले जवाब देना होगा कि उन्होंने बिहार में महागठबंधन क्यों तोड़ा।