{"_id":"63a03a135efd5a7e022bc792","slug":"jds-releases-first-list-of-93-candidates-for-karnataka-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka Assembly poll 2023: चुनाव के लिए जेडीएस ने शुरू की तैयारियां, 93 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka Assembly poll 2023: चुनाव के लिए जेडीएस ने शुरू की तैयारियां, 93 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
Mon, 19 Dec 2022 03:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 19 Dec 2022 03:46 PM IST
सार
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी एम इब्राहिम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) सुप्रीमो एच डी देवेगौड़ा की सहमति लेने के बाद सूची जारी की गई है। वहीं, जद (एस) के सूत्रों ने कहा कि पार्टी आने वाले दिनों में शेष 131 उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।
विज्ञापन
एचडी देवेगौड़ा
विस्तार
अगले साल मई माह में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनैतिक ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में जनता दल (सेक्युलर) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी एम इब्राहिम ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूची जारी करने से पहले पूर्व प्रधानमंत्री और जद(एस) के सुप्रीमो एच डी देवेगौड़ा की सहमति ली गई थी।
विज्ञापन
जनता दल (सेक्युलर) ने कर्नाटक में अगले साल मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने 93 उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार को जारी की। इस सूची में उत्तरी कर्नाटक के बेलागवी में खानापुर से लेकर राज्य के दक्षिणी भाग के चामराजनगर जिले के हनूर तक कर्नाटक के लगभग सभी जिलों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी एम इब्राहिम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) सुप्रीमो एच डी देवेगौड़ा की सहमति लेने के बाद सूची जारी की गई है। वहीं, जद (एस) के सूत्रों ने कहा कि पार्टी आने वाले दिनों में शेष 131 उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 विधायक हैं।
विज्ञापन
भाजपा से गठबंधन का दिया संकेत, फिर दी सफाई
कुमारस्वामी ने यह भी कहा कि भाजपा को चुनावों के बाद उनके पास आना पड़ सकता है। 2023 में आपको (भाजपा) जद (एस) के पास आना होगा। सावधान रहें। भाजपा के लिए राह आसान नहीं है। मैंने भाजपा को राज्य से बाहर फेंकने का फैसला किया है। मुझे सीखने की जरूरत नहीं है। हालांकि बाद में कुमारस्वामी ने स्पष्ट किया कि उनका मतलब सरकार बनाने के लिए भाजपा के साथ चुनाव के बाद गठबंधन करना नहीं था। उन्होंने कहा कि जब जद (एस) एक स्वतंत्र सरकार बनाती है, तो भाजपा नेताओं को काम करने के लिए मेरे पास आना होगा। मैं लुटेरों के साथ सरकार क्यों बनाऊं?
कांग्रेस की भी तैयारी शुरू
इससे पहले कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति में सोमवार को 11 नए नेताओं को शामिल किया गया। कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा से सत्ता हथियाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष ने कर्नाटक-2023 में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश चुनाव समिति में अतिरिक्त नामों को शामिल करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।