{"_id":"5d0b88b38ebc3e4f120de733","slug":"jds-president-hd-deve-gowda-is-hurt-by-utterance-of-congress-and-jds-leaders-in-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस-जदएस नेताओं के बयानों से आहत हैं देवगौड़ा, राहुल गांधी से बयां किया दर्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस-जदएस नेताओं के बयानों से आहत हैं देवगौड़ा, राहुल गांधी से बयां किया दर्द
Thu, 20 Jun 2019 06:52 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 20 Jun 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
जदएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा कि उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा कि वह कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल सेक्यूलर की गठबंधन सरकार को लेकर दोनों पार्टियों के कुछ नेताओं द्वारा दिए गए बयानों से आहत हैं।
विज्ञापन
गौड़ा की यह प्रतिक्रिया राज्य की जदएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार के उन नेताओं के बयानों पर आई है जो राज्य में लोकसभा चुनावों के बाद सार्वजनिक रूप से अपने मतभेदों को बार-बार हवा दे रहे हैं। दोनों पार्टियों को लोकसभा चुनाव में एक-एक सीट मिली थी, जबकि भाजपा ने राज्य की 28 में से 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
जदएस अध्यक्ष ने कहा, 'कम से कम यहां, बाद में (राज्य मंत्रिमंडल में निर्दलीय उम्मीदवारों को शामिल करने के बाद), मेरी पार्टी या कांग्रेस द्वारा कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं होनी चाहिए।' बता दें कि 13 महीने पुराने गठबंधन को मजबूत करने के लिए दो निर्दलीय विधायकों को हाल ही में मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में शामिल किया गया था
विज्ञापन
गौड़ा ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी से कहा, 'पहले दिन से मैं यह देख रहा हूं। मैं बहुत आहत हूं। यह पहली बार है जब मैं आपको यह बता रहा हूं। आपको एक फैसला लीजिए। कृपया अपने कर्नाटक नेताओं से अनुरोध करिए कि वह सरकार के बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ न कहें।'