फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JDS leader Kumaraswamy claims RSS conspiring to make Pralhad Joshi CM of Karnataka after Assembly polls

Karnataka: कुमारस्वामी का दावा- RSS की प्रह्लाद जोशी को सीएम बनाने की योजना, लोगों से की यह अपील

Sun, 05 Feb 2023 08:58 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 05 Feb 2023 08:58 PM IST
सार

बेंगलुरु में मीडिया से बात करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि आरएसएस के भीतर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद प्रह्लाद जोशी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने के लिए कुछ फैसले लिए गए हैं, इसलिए जोशी विपक्ष पर हमला बोल रहे हैं।

विज्ञापन
JDS leader Kumaraswamy claims RSS conspiring to make Pralhad Joshi CM of Karnataka after Assembly polls
HD Kumaraswamy - फोटो : ANI

विस्तार

जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने रविवार को दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) आगामी विधानसभा चुनाव के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को आठ उप मुख्यमंत्रियों के साथ कनार्टक का मुख्यमंत्री बनाने की साजिश रच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जोशी को कनार्टक की संस्कृति का ज्ञान नहीं है और वह समाज को बांटने वाले हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने पलटवार करते हुए कहा कि आरएसएस को लेकर इस तरह का बयान पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। उन्होंने दावा किया कि कुमारस्वामी के आठ से नौ उप मुख्यमंत्री बनाने के विचार के पीछे उनकी वंशवादी राजनीति की मानसिकता है।

विज्ञापन


बेंगलुरु में मीडिया से बात करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि जोशी को मुख्यमंत्री बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि आठ उप मुख्यमंत्री होंगे जिसको लेकर दिल्ली और आरएसएस मुख्यालय में चर्चा हो रही है। जोशी का दक्षिणी कर्नाटक की संस्कृति से कोई जुड़ाव नहीं है। शायद आरएसएस द्वारा जोशी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला हो गया है, इसलिए उन्होंने विपक्ष पर हमले शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें, जोशी ने शनिवार को भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की विशेष बैठक को संबोधित करते हुए वंशवाद की राजनीति को लेकर जेडीएस पर हमला बोला था। साथ ही दावा किया था कि पार्टी संरक्षक एचडी देवेगौड़ा के परिवार में टिकट को लेकर मारामारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि जेडीएस की योजनाओं को लेकर जनता की सकारात्मक प्रतिक्रिया से भाजपा डर गई है। इसलिए वह उनकी पार्टी और परिवार पर हमले बोल रही है। 


भाजपा-आरएसएस की साजिश के झांसे में न आएं...
कुमारस्वामी ने कहा कि जोशी जिस वर्ग से आते हैं उसने देश का विभाजन किया और साजिश की राजनीति में संलिप्त रही है। साथ ही देशभक्ति के नाम पर उनका नरसंहार करती है जिन्होंने देश के लिए योगदान दिया। इसलिए मैं वीरशैवा, वोक्कालिगा, पिछड़े वर्ग और दलित समुदाय से अपील करता हूं कि वे भाजपा और आरएसएस की साजिश के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि मैं कर्नाटक के कन्नड भाषी लोगों को बताना चाहता हूं कि  जोशी हमारी संस्कृति के नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed