फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JD (S) supremo Gowda asks BJP Karnataka chief Vijayendra to fight LS poll together without any confusion

Karnataka: 'बिना किसी भ्रम के मिलकर लड़ें लोकसभा चुनाव', कर्नाटक भाजपा प्रमुख से बोले JDS सुप्रीमो देवगौड़ा

Mon, 13 Nov 2023 03:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 13 Nov 2023 03:43 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक भाजपा प्रमुख विजयेंद्र ने मीडियाकर्मियों से कहा कि जद (एस) सुप्रीमो देवगौड़ा खुश हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी है और उन्हें अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की तरह ही पूरे राज्य का दौरा करना चाहिए।

विज्ञापन
JD (S) supremo Gowda asks BJP Karnataka chief Vijayendra to fight LS poll together without any confusion
बीवाई विजयेंद्र। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने सोमवार को कहा कि जद (एस) के संरक्षक एचडी देवगौड़ा ने उनसे कहा है कि भाजपा और जद (एस) को बिना किसी भ्रम के लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ना चाहिए। विजयेंद्र ने देवगौड़ा और पूर्व मुख्यमंत्रियों एसएम कृष्णा और बसवराज बोम्मई से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

विज्ञापन

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा के छोटे बेटे विजयेंद्र (47 वर्षीय) छोटे बेटे को दस नवंबर को इस पद पर नियुक्त किया गया था और वह औपचारिक रूप से 15 नवंबर को पदभार संभालेंगे। विजयेंद्र ने गौड़ा से पद्मनाभ नगर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उन्हें शॉल, माला और फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जद (एस) सितंबर में भाजपा नीत राजग में शामिल हो गई थी और दोनों दलों ने कहा था कि वे जल्द ही कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देंगे।

विज्ञापन

विजयेंद्र ने बाद में मीडियाकर्मियों से कहा कि गौड़ा खुश हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी है और उन्हें अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की तरह ही पूरे राज्य का दौरा करना चाहिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 'उन्होंने (देवगौड़ा) मुझसे कहा कि भाजपा और जद (एस) को बिना किसी संदेह के आगामी लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ना चाहिए, समस्याओं का सौहार्दपूर्ण समाधान करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।'
 

विजयेंद्र ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल ने लोकसभा चुनाव में अधिकतम सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है और गौड़ा ने उनसे कहा कि अगले साल का चुनाव महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश के भविष्य से जुड़ा है।

गौड़ा (90 वर्षीय) ने अधिक युवाओं को राजनीति में लाने पर भी जोर दिया। बोम्मई से उनके आवास पर मुलाकात के बाद विजयेंद्र ने संवाददाताओं से कहा कि बोम्मई ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह लोकसभा चुनाव के लिए उनके नेतृत्व में पार्टी के प्रचार के लिए पूरे कर्नाटक की यात्रा करेंगे।

विजयेंद्र ने कहा, मैंने दीपावली के अवसर पर पूर्व सीएम और हमारे वरिष्ठ बसवराज बोम्मई से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया और उनका निरंतर मार्गदर्शन मांगा।शिकारपुरा से पहली बार विधायक बने बोम्मई इस बात से खुश हैं कि भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने एक अच्छा फैसला किया है जिससे राज्य भाजपा इकाई को काफी बढ़ावा मिलेगा।

विजयेंद्र ने कहा, उन्होंने (बोम्मई) कहा कि वह हमेशा हमारे साथ रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश के भविष्य को आकार देगा। हमें एकता के साथ मिलकर सामना करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने नेतृत्व की पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरे राज्य का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed