{"_id":"5817c80d4f1c1bac3143611d","slug":"jayalalithaa-s-health-improved-return-on-work-soon-aiadmk","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयललिता के स्वास्थ्य में सुधार, जल्द लौटेंगी काम पर: अन्नाद्रमुक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जयललिता के स्वास्थ्य में सुधार, जल्द लौटेंगी काम पर: अन्नाद्रमुक
एजेंसी/चेन्नई
Updated Tue, 01 Nov 2016 04:09 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले महीने की 22 तारीख से अस्पताल में भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। वह जल्द ही अस्पताल से घर लौटेंगी और अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगी। इस बात की जानकारी सोमवार को अन्नाद्रमुक की प्रवक्ता सीआर. सरस्वती ने दी।
विज्ञापन
जया अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार को अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बातचीत में सरस्वती ने कहा कि अम्मा के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और जल्द ही वह काम पर लौट आएंगी। उधर, राज्य के मंत्रियों और अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ताओं द्वारा जया के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ प्रदेश के विभिन्न मंदिरा में पूजा-अर्चना का दौर जारी है।
विज्ञापन
इस बीच, कांग्रेस के पूर्व विधायक यशोदा, वयोवृद्ध अभिनेत्री सरोजा देवी और साउथ इंडियन फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष कल्याण सोमवार को जया को देखने अस्पताल पहुंचे। सरोजा देवी ने जया को महान महिला करार देते हुए कहा कि वह जल्द ही अस्पताल से घर लौटेंगी और लोगों से मिलेंगी। वयोवृद्ध अभिनेत्री ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि जया के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन