{"_id":"5a3cca384f1c1b502b8b5f4b","slug":"jayalalithaa-death-probe-commission-summons-sasikala-and-apollo-hospital-chairman-pratap-reddy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयललिता की मौत मामले में जांच आयोग ने शशिकला और अपोलो अस्पताल के चेयरमैन को समन भेजा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जयललिता की मौत मामले में जांच आयोग ने शशिकला और अपोलो अस्पताल के चेयरमैन को समन भेजा
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
शशिकला
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की मौत की जांच कर रहे आयोग ने शशिकला और अपोलो अस्पताल के चेयरमैन प्रताप रेड्डी को पूछताछ के लिए समन भेजा है।
गौरतलब है कि जयललिता की मौत की जांच का मामला तमिलनाडु के आरके नगर उपचुनाव में भी मुद्दा बन गया। जब मतदान से ठीक एक दिन पहले दिवंगत सीएम जयललिता का वीडियो जारी किया गया। जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके में हाशिए में पड़े टीटीवी दिनाकरन गुट ने इस वीडियो को जारी किया, जिसमें जयललिता अस्पताल में भर्ती हैं। वीडियो जारी करने वाले पी वेत्रिवेल ने दावा किया कि यह झूठ है कि जयललिता से अस्पताल में कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
टीटीवी दिनाकरण ने 21 दिसंबर को जयललिता के वीडियो जारी होने पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, 'वह एक निजी वीडियो था जिसे शशिकला ने अम्मा जयललिता के अनुरोध पर लिया था। अम्मा जानना चाहती थीं कि वह किस तरह दिख रही हैं।' साथ ही दिनाकरण ने दावा किया कि इस वीडियो को उनके एक सहयोगी ने उन्हें बिना बताए जारी कर दिया।
आय से अधिक संपत्ति के प्रकरण में एआईएडीएमके की महासचिव रह चुकी शशिकला को सुप्रीम कोर्ट ने चार वर्ष की सजा सुनाई है।
गौरतलब है कि 22 सितंबर 2016 को जयललिता के अस्पताल में भर्ती होने से 5 दिसंबर 2016 को अंतिम सांस लेने तक के मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने पिछले महीने मद्रास हाईकोर्ट के रिटायर जज जस्टिस ए. अरुमुगास्वामी की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग गठित कर दी है।
विज्ञापन
#Jayalalithaa death probe commission summons #Sasikala and Apollo Hospital Chairman Pratap Reddy
— ANI (@ANI) December 22, 2017विज्ञापन