फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jayalalitha death probe panel issues summons for 3 AIIMS doctors who helped in treatment

एम्स के तीन डॉक्टरों ने किया था जयललिता का परीक्षण, अब मृत्यु की जांच कर रहे पैनल ने भेजा समन

Sat, 18 Aug 2018 02:05 PM IST
चेन्नई, भाषा
चेन्नई, भाषा Updated Sat, 18 Aug 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
Jayalalitha death probe panel issues summons for 3 AIIMS doctors who helped in treatment

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मृत्यु की जांच के लिए गठित जांच आयोग ने एम्स के तीन डॉक्टरों को समन जारी किया है। पूर्व सीएम की मृत्यु की परिस्थितियों की जांच के लिए न्यायमूर्ति ए. अरूमुगस्वामी जांच आयोग गठित किया गया था। आयोग ने तीनों डॉक्टरों को 23-24 अगस्त को अपने समक्ष उपस्थित होने को कहा है। ये वही डक्टर हैं जिन्होंने चेन्नई के अपोलो अस्पताल में अन्नाद्रमुक नेता का परीक्षण किया था।

विज्ञापन


आयोग ने श्वांस चिकित्सा विभाग के डॉक्टर जी. सी. खिलनानी, एनेस्थेसिया विभाग के प्रोफेसर अंजन त्रिखा और हृदय रोग विभाग के प्रोफेसर नीतीश नायक को समन किया है। जयललिता 22 सितंबर से 5 दिसंबर, 2016 तक चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती रही थीं। इस दौरान तीनों डॉक्टरों ने कई बार उनकी जांच की थी। पैनल के सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विशेषज्ञ डॉक्टरों को दोनों दिन आयोग के गवाहों के रूप में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


सूत्र ने बताया कि समन जारी किया जा चुका है और डॉक्टरों ने उसे स्वीकार भी कर लिया है। आयोग ने अभी तक 75 गवाहों से पूछताछ की है। इसके अलावा सात अन्य लोगों से भी पूछताछ की गयी है जिन्होंने स्वयं गवाह बनने की अर्जी पैनल को दी थी। इन गवाहों में से 30 से ज्यादा के साथ वी. के. शशिकला के वकील भी जिरह कर चुके हैं। जयललिता की पुरानी सहयोगी शशिकला फिलहाल जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिनसे गवाहों के रूप में पूछताछ की गई है उनमें सरकारी और अपोलो अस्पताल के दर्जनों डॉक्टर, पूर्व और मौजूदा सरकारी अफसर तथा पुलिस अधिकारी शामिल हैं। तमिलनाडु सरकार ने सितंबर, 2017 में जांच आयोग अधिनियम 1952 के तहत इस मामले की जांच के लिए पैनल का गठन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed