{"_id":"5aa754e54f1c1bc3758b516a","slug":"jaya-bachchan-could-be-the-richest-rajya-sabha-mp-as-she-has-assets-worth-rupees-1000-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे अमीर सांसद हो सकती हैं जया बच्चन, 1,000 करोड़ की संपत्ति की हैं मालकिन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सबसे अमीर सांसद हो सकती हैं जया बच्चन, 1,000 करोड़ की संपत्ति की हैं मालकिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
जया बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) से राज्यसभा सांसद जया बच्चन सबसे अमीर सांसद बन सकती हैं। उन्होंने सोमवार को राज्यसभा उम्मीदवार के लिए अपना नामांकन भरा। यदि वह इस बार भी सांसद बन जाती हैं तो जया भाजपा के रविंद्र किशोर सिन्हा को पीछे छोड़ते हुए सबसे अमीर राज्यसभा सांसद बन जाएंगी। सिन्हा ने अपनी संपत्ति साल 2014 में 800 करोड़ रुपए घोषित की थी।एक्ट्रेस ने अपनी कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपए बताई है जो सिन्हा से ज्यादा है।
विज्ञापन
2012 में सपा से राज्यसभा का नामांकन भरते समय जया बच्चन ने अपनी संपत्ति 493 करोड़ रुपए घोषित की थी। बच्चन ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके और उनके पति अमिताभ बच्चन के पास 460 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति जोकि साल 2012 के मुकाबले दोगुनी है। 2012 में उनके पास 152 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति थी। इस समय उनके पास 540 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है जबकि साल 2012 में यह राशि 243 करोड़ रुपए थी।
विज्ञापन
हलफनामे के अनुसार जया और अमिताभ के पास 62 करोड़ रुपए के सोने और दूसरे आभूषण हैं। जहां अमिताभ के पास 36 करोड़ रुपए के आभूषण हैं वहीं जया के पास 26 करोड़ रुपए के आभूषण हैं। बच्चन कपल के पास 12 गाड़ियां हैं जिनकी कीमत 13 करोड़ रुपए है। उनके पास मौजूद गाड़ियों मे रॉल्स रॉयस, तीन मर्सिडीज, एक पॉर्श और एक रेंज रोवर शामिल है। अमिताभ के पास एक टाटा नैनो कार और एक ट्रैक्टर भी है। अमिताभ और जया के पास 3.4 करोड़ और 51 लाख रुपए की घड़ियां हैं।
विज्ञापन
अमिताभ के पास 9 लाख रुपए का एक पेन है। बच्चन कपल के पास फ्रांस के ब्रिगनोगन प्लेग में 3,175 स्कवायर मीटर की आवासीय संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास नोएडा, भोपाल, पुणे, अहमदाबाद और गांधीनगर मे भी प्रोपर्टी है। जया के पास लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में 1.22 हेक्टेयर का कृषि भूखंड है जिसकी कीमत 2.2 करोड़ रुपए है। वहीं अमिताभ के पास बारांबकी जिले के दौलतपुर में 5.7 करोड़ रुपए का 3 एकड़ के प्लॉट का मालिकाना हक है।