जया, अमर और डिंपल ने विंध्य धाम में टेका मत्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सांसद अमर सिंह, सिने तारिका जयाप्रदा व डिंपल खन्ना ने बुधवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेका। दर्शन-पूजन के दौरान मां को चांदी के छत्र आदि भेंट किए। इन्हें दर्शन-पूजन तीर्थ पुरोहित राजन पाठक ने कराया।
इसके बाद प्रशासनिक भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अमर सिंह ने कहा कि सपा में वापसी का कारण मुलायम सिंह का अपनापन है। उन्होंने कहा भी था कि अमर सिंह दल में नहीं मेरे दिल में हैं।
अमर सिंह ने कहा कि राजनीति में व्यक्ति नहीं दल महत्वपूर्ण होता है। कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर कहा कि भाजपा की महबूबा ने वहां सबको निराश किया है। यह मुद्दा भाजपा का मुख्य चुनावी एजेंडा था। वहां के लोग आज रो रहे हैं।
सौ कश्मीरी पंडितों को आश्रय देगी यूपी सरकार
यूपी सरकार गरीबी रेखा से नीचे के सौ कश्मीरी पंडितों को आश्रय देगी। सांसद ने कहा कि गंगा के मुद्दे पर बनारस की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। बड़ी-बड़ी बात करने वालों ने सफाई तो दूर अस्सी घाट पर अस्सी पत्थर भी नहीं रखे।
अगर पीएम मोदी बनारस का विकास करते हैं तो मैं उनका अभिनंदन करूंगा। कहा कि मां विंध्यवासिनी की असीम कृपा की बदौलत मैं आज जीवित हूं। नवरात्र में विंध्याचल में होने वाला माता का भंडारा मेरे जीवन मृत्यु के संकट के कारण बाधित हो गया था, वह अब हर नवरात्रों में लगातार चलेगा।
कहा कि 2017 के चुनाव में सपा एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी। अखिलेश ने जनता के दिलों में अपने को स्थापित किया है। कैराना से जुड़े सवाल पर कहा, कि संत समाज ने स्पष्ट कर दिया कि वहां से किसी ने पलायन नहीं किया है।