{"_id":"58b805ff4f1c1ba669830daf","slug":"jawaharlal-nehru-university-wins-visitor-s-awards-2017-for-best-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस मामले में जेएनयू ने फिर मारी बाजी, राष्ट्रपति देंगे पुरस्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इस मामले में जेएनयू ने फिर मारी बाजी, राष्ट्रपति देंगे पुरस्कार
amrujala.com- created by: रोहिक कुमार पोरवाल
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंदोलनों और वाद-विवादों में अक्सर छाए रहने वाले देश के चर्चित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ने सबसे अच्छे विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 2017 का 'आगंतुक पुरस्कार' जीता है। यह पुरस्कार 6 मार्च को राष्ट्रपति भवन में दिया जाएगा। समाचार एजेंसी एनएनआई के मुताबिक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जेएनयू को यह पुरस्कार भेंट करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली स्थित जेएनयू उच्च शिक्षा और शोधकार्यों के लिए चर्चित और देश के शीर्ष 10 में स्थान रखने वाला विश्वविद्यालय है। पिछले दिनों यह संस्थान देश-विरोधी नारों और छात्रों के उग्र प्रदर्शनों के लिए चर्चा में रहा। इसी विश्वविद्यालय के छात्र कन्हैया कुमार और उमर खालिद पर देशद्रोह का मुकदमा तक चल रहा है। फिलहाल दोनों जमानत पर बाहर हैं। जेएनयू पर यह भी आरोप लगता है कि यह मार्क्सवादी विचारधारा वाला संस्थान है।
विज्ञापन
Jawaharlal Nehru University wins Visitor’s Awards'17 for best university; Pres will present Visitor’s Awards at Rashtrapati Bhavan on 6 Mar pic.twitter.com/dKgWSykwwA
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) March 2, 2017