{"_id":"651d685f3193c581460d5799","slug":"javadekar-says-pm-s-remarks-over-brs-wish-to-join-nda-douses-rumours-of-understanding-between-brs-bjp-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: PM की टिप्पणी से BJP और BRS के संबंधों पर लगा विराम, प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर कसा तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: PM की टिप्पणी से BJP और BRS के संबंधों पर लगा विराम, प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर कसा तंज
Wed, 04 Oct 2023 06:59 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 04 Oct 2023 06:59 PM IST
सार
पीएम मोदी की तेलंगाना मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पर टिप्पणी के बाद तेलंगाना के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, बीआरएस के एनडीए में शामिल होने की तमाम अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया है।
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter/PrakashJavdekar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पर पीएम मोदी की टिप्पणी ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। बीआरएस ने पीएम मोदी की टिप्पणी पर मंगलवार को प्रतिक्रिया दी। वहीं बुधवार को भाजपा के तेलंगाना चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने फिर से बीआरएस के एनडीए में शामिल होने वाले बयान पर कहा कि पीएम मोदी की टिप्पणी के बाद तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी को हरा देगी। पीएम मोदी की टिप्पणी के जवाब में बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव के बयान की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि केसीआर और केटीआर को बताना चाहिए कि क्या केसीआर ने पीएम से मुलाकात की थी। जावड़ेकर ने कहा कि तेलंगाना के लोग बीआरएस और उसके विधायकों को लूट के लिए सबक सिखाएंगे।
इस साल जुलाई में तेलंगाना में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि राव का रिमोट कंट्रोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है। उन्होंने बीआरएस को भाजपा की "बी-टीम" और इसके नए नामकरण, बीआरएस को 'भाजपा रिश्तेदार समिति' कहा था।
पीएम मोदी ने क्या कहा था?
पीएम मोदी मंगलवार को तेलंगाना राज्य के निजामाबाद के दौरे पर थे। जहां उन्होंने आठ हजार करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं का उद्धाटन किया। रैली में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि मैं एक राज की बात बताने जा रहा हूं। जब हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का इलेक्शन हुआ, उसमें भाजपा 48 सीटें जीतकर आई थी। केसीआर को तब सपोर्ट की जरूरत थी। पीएम मोदी ने कहा कि वो पहले बहुत सम्मान करते थे। इस चुनाव से पहले, वह हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करते थे, लेकिन बाद में अचानक उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि केसीआर दिल्ली में मुझसे मिलने आए। उन्होंने मुझसे कहना शुरू किया कि देश आपके नेतृत्व में प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह एनडीए में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने मुझसे भी उन्हें समर्थन देने के लिए कहा। मैंने उनसे (केसीआर से) कहा कि उनके कार्यों के कारण वह उनके साथ नहीं जुड़ सकते। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा तेलंगाना के लोगों को धोखा नहीं दे सकती। पीएम मोदी ने कहा मैंने उन्हें एनडीए में शामिल करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
पीएम की टिप्पणी पर बीआरएस की प्रतिक्रिया
पीएम मोदी द्वारा दिए गए बयान कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव एनडीए में शामिल होना चाहते हैं, पर बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने भी मंगलवार को प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा, क्या हमें किसी पागल कुत्ते ने काट लिया है जो हम एनडीए में शामिल होंगे? साथ ही तीखा पलटवार करते हुए केटी रामाराव ने कहा, आज शिवसेना, जेडीयू, टीडीपी, शिरोमणि अकाली दल समेत कई पार्टियों ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है। आपके साथ कौन है।