{"_id":"5e0533328ebc3e87b0706eb3","slug":"jat-reservation-agitation-cbi-filed-charge-sheet-against-nine-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन के दौरान हिंसा में सीबीआई ने नौ लोगों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जाट आंदोलन के दौरान हिंसा में सीबीआई ने नौ लोगों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
Fri, 27 Dec 2019 03:54 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 27 Dec 2019 03:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने 2016 में जाट आंदोलन के दौरान हुई हिंसा, आगजनी, सरकारी काम में बाधा डालने और दंगा फैलाने के मामले में नौ लोगों के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) दायर किया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने पंचकूला की विशेष अदालत में दाखिल अपनी चार्जशीट में हरियाणा के सोनीपत और पानीपत जिले के लोगों को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
सीबीआई की चार्जशीट में सोनीपत के रहने वाले राजेश, सतबीर, वीरेंद्र, देवेंद्र, जगबीर, राज कमल और अरुण के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पानीपत के जय किशन और सतबीर को भी आरोपी बनाया गया है। सीबीआई ने रोहतक के भूपेंद्र और अनिल के खिलाफ एक अलग चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन
दोनों को रोहतक में प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने और एक हिंदी अखबार के दफ्तर में आगजनी करने का आरोपी बनाया गया है। सीबीआई के मुताबिक, जाट आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने 21 फरवरी, 2016 को राजधानी दिल्ली को जाने वाले मुनक नगर के पानी रोकने का प्रयास किया था। सरकारी नौकरियों में जाट आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा में सबसे ज्यादा हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी हुई थी।
विज्ञापन