फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Japanese media praises pm modi claims India to emerge as third power in the world in 2023

PM Modi: जापानी मीडिया ने की पीएम मोदी की तारीफ, लिखा- भारत के नाम रहने वाला है वर्ष 2023

Thu, 05 Jan 2023 05:08 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 05 Jan 2023 05:08 AM IST
सार

जापानी मीडिया कंपनी निक्केई एशिया के प्रधान संपादक शिगेसाबुरो ओकुमुरा ने अपने लेख में लिखा कि भारत की ताकत इसकी स्वतंत्र कूटनीति है। चीन के साथ सीमा विवाद के बावजूद भारत ब्रिक्स का सम्मान करता है।

विज्ञापन
Japanese media praises pm modi claims India to emerge as third power in the world in 2023
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4 india

विस्तार

जापान की मीडिया कंपनी निक्केई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की सराहना करते लिखा कि साल 2023 भारत के नाम रहने वाला है। जापानी मीडिया कंपनी निक्केई एशिया के प्रधान संपादक शिगेसाबुरो ओकुमुरा ने अपने लेख में लिखा, वर्ष 2023 को भारत के दुनिया में तीसरे ध्रुव के रूप में उभरने के लिए याद किया जाएगा।

विज्ञापन


ओकुमुरा ने लिखा, मार्च में भारत पहली बार त्रिपक्षीय आयोग के पूर्ण सत्र की मेजबानी करेगा। इस साल भारत जी-20 की अध्यक्षता भी कर रहा है। मोदी सरकार 2024 में भारत के लोकसभा चुनावों से पहले नेतृत्व क्षमता दिखाने के लिए उत्सुक होगी। कंपनी ने लेख के अंत में निष्कर्ष निकाला कि नए साल में अमेरिका, चीन, भारत समेत तीन ध्रुवों वाली दुनिया की शुरुआत हो सकती है। पीएम मोदी के अलावा ओकुमुरा ने अपने लेख में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भी जिक्र किया। 
विज्ञापन


स्वतंत्र कूटनीति को बताया देश की ताकत
ओकुमुरा ने लिखा, भारत की ताकत इसकी स्वतंत्र कूटनीति है। अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ क्वाड का सदस्य रहते हुए भारत रूस के साथ सैन्य अभ्यास में भाग लेता है और मॉस्को से हथियारों और तेल का आयात करता है। बीजिंग के साथ सीमा विवाद के बावजूद भारत ब्रिक्स का सम्मान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed