फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Japan to provide loans worth Rs 2288 crore for two projects in India

India-Japan: भारत को 2,288 करोड़ रुपये का ऋण देगा जापान, इन दो बड़ी परियोजनाओं का किया समर्थन

Mon, 27 Feb 2023 10:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 27 Feb 2023 10:39 PM IST
सार

आधिकारिक बयान में कहा गया है, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक प्रोजेक्ट का उद्देश्य मुंबई को नवी मुंबई से जोड़कर महानगर क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार करना है, जिससे ट्रैफिक जाम को कम करने और क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
Japan to provide loans worth Rs 2288 crore for two projects in India
PM Modi and Fumio Kishida - फोटो : ANI (File)

विस्तार

जापान महाराष्ट्र में मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक प्रोजेक्ट और मिजोरम में सुपर-स्पेशियलिटी कैंसर एंड रिसर्च सेंटर के लिए भारत को 2,288 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान करेगा। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जापान ने महाराष्ट्र में प्रोजेक्ट के लिए 30.755 बिलियन जापानी येन (करीब 1,728 करोड़ रुपये) और मिजोरम में सेंटर को विकसित करने के लिए 9.918 बिलियन जापानी येन (करीब 560 करोड़ रुपये) को मंजूरी दी है। 

विज्ञापन


आधिकारिक बयान में कहा गया है, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक प्रोजेक्ट का उद्देश्य मुंबई को नवी मुंबई से जोड़कर महानगर क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार करना है, जिससे ट्रैफिक जाम को कम करने और क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए ऋण की यह तीसरी किस्त है। 
विज्ञापन


बयान में आगे कहा गया है, भारत और जापान के बीच 1958 से द्विपक्षीय विकास सहयोग का एक लंबा इतिहास रहा है। मिजोरम के सेंटर का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, पहचान और उपचार के साथ साथ मानव संसाधन का विकास  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आगे कहा गया है, मिजोरम में सेंटर के प्रोजेक्ट का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, पहचान और उपचार के साथ-साथ मानव संसाधन विकास और अनुसंधान तक पहुंच में सुधार करना है, जिससे कैंसर नियंत्रण प्रणाली को समर्थन मिलेगा। यह राज्य में कैंसर से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने में योगदान देगा। 

आधिकारिक बयान में कहा गया है, भारत और जापान के बीच 1958 से द्विपक्षीय विकास सहयोग का एक लंबा और फलदायी इतिहास रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed