फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोनावायरस: एक पिता की पीएम से गुहार, कहा- जहाज में मौजूद बेटी अभी 'संक्रमित' नहीं, उसे बुला लें

Sun, 16 Feb 2020 04:34 AM IST
Mohit Mudgal एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 16 Feb 2020 04:34 AM IST
विज्ञापन
japan ship after daughter tests negative for coronavirus father requests pm to deport her
टोक्यो में जापानी जहाज पर मौजूद भारतीय नागरिक सोनाली ठक्कर - फोटो : ANI

सोनाली ठक्कर के कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं होने की जानकारी के बाद अब उनके पिता दिनेश ठक्कर ने प्रधानमंत्री मोदी से उन्हें (सोनाली को) भारत वापस लाने के लिए गुहार लगाई है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि मैं भारत सरकार से प्रार्थना करता हूं कि मेरी बेटी को जहाज से वापस भारत लाया जाए। अब इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि वह कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं है। जापान सरकार अपनी ओर से बेहतर कदम उठा रही है। सभी भारतीय जो कोरोनावयरस से संक्रमित नहीं है, उन्हें वापस भारत लाना चाहिए।

japan ship after daughter tests negative for coronavirus father requests pm to deport her
टोक्यो में जापानी जहाज पर मौजूद भारतीय नागरिक सोनाली ठक्कर - फोटो : ANI

ठक्कर ने प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है कि जिन लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हो गई है, अगर वह भी ज्यादा समय तक जहाज पर रहेंगे तो वह भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए जिन भारतीयों के कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हो गई है, उन्हें जल्द से जल्द भारत वापस लाया जाए।

सोनाली ठक्कर पिछले 12 दिनों से जापान के योकोहामा पोर्ट पर फंसी हुई है। जहाज पर तीन हजार यात्री सवार हैं, जिनमें से छह भारतीय हैं। जबकि जहाज पर 1100 क्रू मेंबर हैं, जिनमें से 132 भारतीय हैं। अब तक जहाज पर 218 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें तीन भारतीय क्रू मेंबर भी शामिल हैं।

japan ship after daughter tests negative for coronavirus father requests pm to deport her
कोरोनावायरस - फोटो : PIB

कोरोनावायरस की शुरूआत चीन के वुहान शहर से हुई, जो अब पूरे विश्वभर में फैल चुका है।  12 फरवरी को जहाज पर दो भारतीय क्रू मेंबर कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए। जिसके बाद शुक्रवार को सोनाली ठक्कर ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर सरकार से मदद मांगी।

सोनाली के पिता दिनेश ठक्कर ने बताया कि वे अपनी बेटी के साथ लगातार वीडियो कॉल और मैसेज के माध्यम से संपर्क में बने हुए है। उन्होंने बताया कि सोनाली कि जांच की गई है, जिसमें उनके कोरोनावायस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
japan ship after daughter tests negative for coronavirus father requests pm to deport her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

शुक्रवार को डायमंड प्रिन्सेस क्रूज शिप पर एक और भारत नागरिक के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद जहाज पर संक्रमित भारतीयों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।

विज्ञापन
japan ship after daughter tests negative for coronavirus father requests pm to deport her
नोवेल कोरोनावायरस - फोटो : PIB

टोक्यो में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि जहाज पर मौजूद तीनों संक्रमित भारतीयों के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल रहा  है। जापानी पदाधिकारियों और क्रूज कंपनी के साथ समन्वय कर जहाज पर मौजूद भारतीय नागरिकों के स्वास्थ्य और सुविधा के लिए लगातार काम किया जा रहा है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed