फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Japan Pm Fumio Kishida reached new delhi will meet India Pm narendra modi on Russia Ukraine war

जापान के पीएम का भारत दौरा: किशिदा ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा हुई

Sat, 19 Mar 2022 07:29 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 19 Mar 2022 07:29 PM IST
सार

पीएमओ कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जापान के साथ मित्रता को मजबूती दे रहे हैं। प्रधानमंत्री-मोदी और किशिदा के बीच दिल्ली में बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर विचार विमर्श किया।

विज्ञापन
Japan Pm Fumio Kishida reached new delhi will meet India Pm narendra modi on Russia Ukraine war
पीएम मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा आज यानी शनिवार को भारत की राजधानी नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। सबसे पहले पीएम किशिदा ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान द्विपक्षीय आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। किशिदा दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां पहुंचे। जापान सरकार के प्रमुख के तौर पर यह उनकी पहली भारत यात्रा है।

विज्ञापन


पीएमओ कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जापान के साथ मित्रता को मजबूती दे रहे हैं। प्रधानमंत्री-मोदी और किशिदा के बीच दिल्ली में बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर विचार विमर्श किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि मोदी और किशिदा के बीच वार्ता के एजेंडे में बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों के अलावा पारस्परिक हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे भी शामिल थे।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 14वीं भारत-जापान वार्षिक शिखर वार्ता के लिए अपने समकक्ष किशिदा की आगवानी की। एजेंडे में हमारे बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों के अलावा पारस्परिक हितों के द्विपक्षीय संबंध शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच साल 2019 में होने वाली मुलाकात असम में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शनों के कारण स्थगित हो गया था। किशिदा की यात्रा उसी कार्यक्रम का हिस्सा है। 

रूस को लेकर भारत और जापान का रुख अलग-अलग
बता दें कि जहां जापान ने रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की है वहीं भारत किसी का पक्ष लेने से बच रहा है। संयुक्त राष्ट्र में भी भारत ने रूस के खिलाफ मतदान नहीं किया था। 

भारत और जापान के बीच बड़े स्तर पर आयात-निर्यात
भारत मुख्य रूप से जापान में कपड़े, लोहा और स्टील प्रोडक्ट्स, पेट्रोलियम उत्पाद,  टेक्सटाइल यार्न, फैब्रिक्स और मशीनरी निर्यात करता है। वहीं, आयात की बात करें तो प्लास्टिक, इलेक्ट्रिकल मशीनरी, लोहा और स्टील प्रोडक्ट्स, वाहनों के पार्ट्स, ऑर्गेनिक केमिकल्स और मेटल्स शामिल हैं। साल 2000 से लेकर 2019 तक भारत में जापानी निवेश 32 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed