फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Janardhan Reddy daughter's royal marriage, some facts

500 करोड़ की शादी: 30 लाख का मेकअप, 90 करोड़ के गहने

Fri, 18 Nov 2016 05:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 Nov 2016 05:06 PM IST
विज्ञापन
Janardhan Reddy daughter's royal marriage, some facts

नोटबंदी के इस दौर में जहां आम आदमी एक एक रुपये के लिए तरस रहा है, वहां कर्नाटक में भाजपा के पूर्व मंत्री रहे जनार्दन रेड्डी की बेटी की 500 करोड़ रुपये की शादी हर तरफ सु‌र्खियां बटोर रही हैं। विपक्ष जहां इस मुद्दे को लेकर पूरी भाजपा और केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहा है वहीं सरकार इसे रेड्डी का निजी मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ रही है।

विज्ञापन


कर्नाटक में खनन के बड़े कारोबारी रेड्डी की बेटी की शाही शादी पर केजरीवाल से लेकर कांग्रेस तक तमाम नेता सवाल उठा चुके हैं। सवाल एक शादी में 500 करोड़ रुपये खर्च करने पर भी है और रेड्डी की विलासिता पर भी। आइए आपको बताते हैं इस शाही शादी में कैसे खर्च हुए 500 करोड़।
विज्ञापन


दूल्हन ने पहने 90 करोड़ के गहने
शाही शादी में सबसे ज्यादा चर्चा रही रेड्डी की बेटी ब्राह्मणी की, जो करोडों के हीरे जवाहरात से सजी धजी थी। बताया जाता है कि उसने जो हीरे जड़ित नेकलेस पहना अकेले उसकी कीमत ही 25 करोड़ से ज्यादा थी। इसके अलावा और अन्य जेवर जो उसने पहने थे उनकी कुल कीमत भी 90 करोड़ के आसपास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जो साड़ी ब्राह्मणी ने पहनी वह सोने के तार जड़ित थी जिसकी कीमत 40 लाख रुपये से ज्यादा ही मानी जा रही है। कुल जमा ब्राह्मणी के पास मौजूद जेवरों और कपडों की कीमत 100 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। 

डेकोरेशन में 25 करोड़ से ज्यादा खर्च

Janardhan Reddy daughter's royal marriage, some facts
शाही शादी में 50000 से ज्यादा मेहमानों को न्यौता भेजा गया था। जिनमें तमाम वीआईपी और बड़े राजनीतिज्ञ शामिल रहे। ऐसे में उनकी आवाभगत के लिए भी शाही इंतजाम किए गए थे। इसके लिए बंगलौर में मैसूर के वाडियार परिवार के राजमहल में आलीशान तैयारियां की गई थीं।

खास बात रही कि आयोजन स्‍थल पर दोनों परिवारों के घरों की हुबहू नकल के अलावा विजयनगर और तिरूमल के मंदिरों की भव्य प्रतिकृतियां बनाई गई थीं। एंट्री गेट से मेहमानों को आयोजन स्‍थल लाने ले जाने के लिए बैलगाड़ी का इंतजाम किया गया था जिन्‍हें काफी आलीशान तरीके से सजाया गया। 

केटरिंग में 60 करोड़ से ज्यादा खर्च
अब शादी शाही थी और उसके इंतजाम भी भव्य थे तो मेहमानों के खाने पीने के इंतजाम भी उसी तरीके से किए गए। जानकारी के मुताबिक 50 हजार मेहमानों के खाने पीने के लिए एक हजार से ज्यादा व्यंजनों की व्यवस्‍था की गई थी। भोजन का इंतजाम किस कदर भव्य रहा होगा इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक मेहमान की थाली की कीमत 5000 रुपये से ज्यादा रही होगी। इसके अलग खाने के और भी कई इंतजाम किए गए। माना जा रहा है कैटरिंग पर ही अकेले 60 करोड़ से ज्यादा खर्च किया गया।

60 लाख के बाउंसरों पर थी सुरक्षा की जिम्मेदारी

Janardhan Reddy daughter's royal marriage, some facts

शादी में बड़ी संख्या में मेहमानों के आने की उम्‍मीद को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इसके लिए तीन हजार से ज्यादा बाउंसरों और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। क्योंकि शादी का आयोजन पांच दिन चलना था इसलिए पांच दिन तक 3 हजार बाउंसर आयोजन स्‍थल पर तैनात किए गए। जिन्हें कुल 60 लाख से ज्यादा का भुगतान किया गया। इसके अलावा कैमरामैन को भी 12 लाख से ज्यादा का भुगतान किया गया।

मेकअप आर्टिस्ट को दिए गए 30 लाख
दूल्हन के अलावा अन्य मेहमानों के मेकअप के लिए भी 30 लाख से ज्यादा का खर्चा किया गया। बताया जाता है रेड्डी परिवार की ओर से बैंगलोर के 50 से ज्यादा नामी मेकअप आर्टिस्ट को हायर किया गया था। वहीं दूल्हन का मेकअप करने वाली ब्यूटीशियन को खास तौर पर मुंबई से बुलाया गया था जिसे 6 लाख से ज्यादा का भुगतान किया गया।

इसके अलावा मेहमानों को शादी के जिस कार्ड से न्यौता भेजा गया उस पर एक एलसीडी स्क्रीन लगी हुई थी। जिसमें रेड्डी परिवार मेहमानों को शादी का न्यौता दिख रहा है। कार्ड पर ही एक करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed