{"_id":"5cbd0ea5bdec2214380c5067","slug":"jan-dhan-accounts-will-crosses-one-lakh-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन धन खातों में जमा राशि जल्द होगी एक लाख करोड़ पार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जन धन खातों में जमा राशि जल्द होगी एक लाख करोड़ पार
Mon, 22 Apr 2019 06:15 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 22 Apr 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल पहले प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खुले खातों में जमा राशि जल्द ही एक लाख करोड़ के पार हो जाएगी। ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 03 अप्रैल को इन खातों का बैलेंस 97,665 करोड़ रुपये था। इससे पहले 27 मार्च को कुल जमा राशि 96,107 करोड़ रुपये थी। अभी देश में जनधन खातों की तादाद 35.39 करोड़ है। इनमें से 27.89 करोड़ खाताधारकों को रुपे डेबिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
इस योजना की सफलता को देखते हुए सरकार ने 28 अगस्त 2018 के बाद नए खाताधारकों का दुर्घटना बीमा एक लाख से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया था। ओवरड्राफ्ट सीमा को भी दोगुना कर 10 हजार रुपये कर दिया गया। सरकार ने भी खातों की संख्या बढ़ाने के लिए ‘प्रत्येक घर’ की बजाय ‘प्रत्येक वयस्क’ पर ध्यान केंद्रित किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस योजना के अंतर्गत 50 फीसदी खाताधारक महिलाएं हैं। करीब 59 फीसदी खाते ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी इलाकों में हैं। सरकार की ओर से दी जाने वाली तमाम सब्सिडी डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के तहत जनधन खातों में ही भेजी जाती है।
विज्ञापन