फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jammu-Sealdah 'Hamsafar' train to reach Bareli on July 4

चार जुलाई को बरेली पहुंचेगी जम्मू-सियालदह ‘हमसफर’ ट्रेन

Mon, 02 Jul 2018 06:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 02 Jul 2018 06:09 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Sealdah 'Hamsafar' train to reach Bareli on July 4

जम्मूतवी और सियालदह के बीच एक नई साप्ताहिक ‘हमसफर’ सुपर फास्ट एक्सप्रेस (22318/22317) शुरू होने जा रही है। इस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन (02318) को रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन तीन जुलाई को 12:30 बजे हरी झंडी दिखाएंगे। बरेली में यह विशेष गाड़ी चार जुलाई को 1:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सियालदह-जम्मूतवी साप्ताहिक हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22317) की नियमित सेवा सियालदह से नौ जुलाई और जम्मूतवी से सियालदह (22318) 11 जुलाई से शुरू होगी। बरेली में यह साप्ताहिक ट्रेन मंगलवार और बुधवार को (अप/डाउन) में उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


रेलवे के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक (22317) सियालदह-जम्मूतवी हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सियालदह से नौ जुलाई (प्रत्येक सोमवार) को छूटकर अगले दिन मंगलवार दस जुलाई को 9:55 बजे बरेली पहुंचेगी। बरेली से लखनऊ के लिए यह ट्रेन दस बजे रवाना होगी। यह सियालदह 13:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में 22318 जम्मूतवी-सियालदह हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस जम्मूतवी से 11 जुलाई (प्रत्येक बुधवार) 7:25 बजे प्रस्थान करके 19:40 बजे बरेली पहुंचेगी। यह ट्रेन सियालदह गुरुवार को 17:45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


सोलह वातानुकूलित थ्री टीयर के डिब्बों वाली यह रेलगाड़ी मार्ग में लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, मुगलसराय, गया, धनबाद और आसनसोल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। उद्घाटन स्पेशल को भी इन्हीं स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed