फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jammu Kashmir Preparations to curb cyber Crime terrorism drones there will be big brainstorm internal security

जम्मू-कश्मीर: साइबर अपराध, आतंकवाद और ड्रोन के खेल पर लगाम कसने की तैयारी, आंतरिक सुरक्षा पर होगा महामंथन

Tue, 10 Jan 2023 10:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 10 Jan 2023 10:56 PM IST
सार

साइबर सुरक्षा लगातार बड़ी चुनौती बन रहा है। इसे ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्ष में गृह मंत्रालय ने आंतरिक सुरक्षा पर बड़ी बैठक बुलाई है। 20, 21 औप 22 जनवरी को सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक, अफसर, खुफिया एजेंसियों के प्रमुख और रणनीतिकार तीन दिन का बड़ा मंथन करेंगे।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Preparations to curb cyber Crime terrorism drones there will be big brainstorm internal security
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद अपने नए आयाम ले रहा है। केंद्रीय सुरक्षा बलों के पास इस तिलिस्म को तोड़ने की चुनौती है। पंजाब, जम्मू-कश्मीर समेत तमाम सीमावर्ती राज्यों में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसाई की शह पर नशे का आतंकवाद पैर पसार रहा है। सीमा पार से आने वाले ड्रोन अभी भी चुनौती बने हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा मानव तस्करी को लेकर भी एजेंसियों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। साइबर सुरक्षा लगातार बड़ी चुनौती बन रहा है। इसे ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गृह मंत्रालय ने आंतरिक सुरक्षा पर बड़ी बैठक बुलाई है। 20, 21 औप 22 जनवरी को सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक, अफसर, खुफिया एजेंसियों के प्रमुख और रणनीतिकार तीन दिन का बड़ा मंथन करेंगे।
विज्ञापन


बताते हैं 2020 से ही देश में सीमा पार से लगातार नशे के सामान की बड़ी खेप भेजने की साजिश हो रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के शीर्ष अधिकारी और अर्ध सैनिक बल के प्रमुख बताते हैं कि राज्य को नशे की चपेट में लेने की बड़ी साजिश चल रही है। नशे की यह खेप राजस्थान, पंजाब, गुजरात समेत तमाम राज्यों की सीमाओं से आ रही है। नेपाल से लगती देश की सीमा पर सुरक्षा चिंताएं सिर उठा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, पूर्वोत्तर के राज्यों को लेकर भी चिंताएं हैं। माना जा रहा है कि तीन दिनों तक होने वाले आंतरिक सुरक्षा के सम्मेलन में ससभी ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी। इनमें जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों और दूसरे राज्यों के लोगों की टारगेट किलिंग पर भी मंथन संभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed