जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, आपातकालीन बैठक में राज्यपाल ने लिया स्थिति का जायजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बाद कई जगह बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। झेलम और उसकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
दक्षिणी कश्मीर में झेलम नदी संगम के पास खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यहां शनिवार दोपहर फीट (निर्धारित 23 फीट) के खतरे के निशान से ऊपर चले जाने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वहीं श्रीनगर के राम मुंशीबाग और उत्तर कश्मीर के अशाम में झेलम खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
श्रीनगर में रेस्क्यू टीम तैनात
श्रीनगर पुलिस ने खतरे को देखते हुए विशेष रेस्क्यू टीम को कई जगहों पर तैनात कर दिया है। पुलिस ने इसके लिए 40 पुलिस टीम को मोर्चा संभालने के लिए तैनात किया है। इसके साथ ही पुलिस लोगों की मदद के लिए लगातार प्रशासन के साथ संपर्क में है। वहीं बचाव व राहत के लिए रामबाग, सनत नगर, गोरी पोरा, हमहमा, रावलपोरा और सोनवार में राहत शिविर स्थापित कर दिए गए हैं।
राज्यपाल की अध्यक्षता में बैठक
भारी बारिश के बाद कश्मीर की स्थिति पर चर्चा के लिए राज्यपाल एनएन वोहरा की अध्यक्षता में बैठक हुई। राजभवन में हुई इस बैठक में बीते दो दिनों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के हालातों पर चर्चा की गई।
बता दें कि श्रीनगर सहित घाटी के अधिकांश इलाकों में पिछले 48 घंटे से तेज और मूसलाधार बारिश हो रही है। ऐसे में किसी भी खतरे को देखते हुए कश्मीर डिवीजन के सभी स्कूलों को शनिवार को बंद कर दिया गया है।