फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jammu Kashmir Become Tourist Hotspot 22 lakh tourists visited in 2022 Home Ministry Year End Review 2022

Year End Review: जम्मू-कश्मीर बना टूरिस्ट हॉटस्पॉट, 2022 में 22 लाख पर्यटक घूमने पहुंचे; 56000 करोड़ का निवेश

Wed, 04 Jan 2023 05:33 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 04 Jan 2023 05:33 AM IST
सार

गृह मंत्रालय की ओर से जारी वर्षांत समीक्षा 2022 के मुताबिक जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में भारी कमी आई है। समीक्षा में कहा गया है कि पहले सालाना छह लाख पर्यटक जम्मू कश्मीर आते थे, अब यह बढ़कर 22 लाख पर पहुंच गया है। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Become Tourist Hotspot 22 lakh tourists visited in 2022 Home Ministry Year End Review 2022
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर अब आतंकवादियों का नहीं बल्कि पर्यटकों का हॉटस्पॉट बन गया है क्योंकि 2022 में करीब 22 लाख पर्यटक केंद्रशासित प्रदेश में घूमने पहुंचे। मंत्रालय की ओर से जारी वर्षांत समीक्षा 2022 के मुताबिक जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में भारी कमी आई है। 2018 में जहां 417 मामले सामने आए थे, वहीं 2021 में यह घटकर 229 मामले रह गए। जबकि सुरक्षा बलों के शहीदे होने के मामले में जहां 2018 में 91 दर्ज किए गए वहीं 2021 में यह 42 पर आ गया।

विज्ञापन


पहले सालाना आते थे छह लाख सैलानी, अब 22 लाख
समीक्षा में कहा गया है कि पहले सालाना छह लाख पर्यटक जम्मू कश्मीर आते थे, अब यह बढ़कर 22 लाख पर पहुंच गया है। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं। गृह मंत्रालय ने इससे पहले कहा था कि कश्मीर में लोकतंत्र सिर्फ तीन परिवारों 87 विधायक और 6 सांसदों तक सिमटा था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने 30,000 लोगों को लोकतंत्र (जम्हूरियत) से जोड़ा और इसे गांव सरपंच, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत तक ले गए। इससे पहले अनुच्छेद 370 की वजह से गुज्जर-बकरवाल और पहाड़ी को शिक्षा, नौकरियों और चुनाव में आरक्षण नहीं मिल पा रहा था। लेकिन इसके हटने के बाद से उनको इन सबका लाभ मिलने लगा।
विज्ञापन


पत्थरबाजी की एक भी घटना नहीं हुई...
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पत्थरबाजी की एक भी घटना नहीं हुई क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रशासित प्रदेश सतत स्थायी विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आतंकी घटनाओं में करीब 54 फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


80,000 करोड़ की लागत से 63 परियोजनाएं पर हुआ काम...
मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत जम्मू-कश्मीर में 80,000 करोड़ रुपये की 63 जल विद्युत परियोजनाओं पर काम हुआ। किरू परियोजना पर 4,287 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है।

Jammu Kashmir Tourist Hotspot
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed