फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jammu and Kashmir: Tariq Hameed Karra gives clarification over his statement on Sardar Patel

सफाई: सरदार पटेल पर बयान देकर घिरे कांग्रेस नेता तारिक हमीद, विवाद बढ़ा तो कही ये बात

Mon, 18 Oct 2021 04:44 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 18 Oct 2021 04:44 PM IST
सार

16 अक्तूबर को हुई कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस नेता तारिक हमीद कर्रा ने कश्मीर को लेकर चर्चा की थी। इसे एक प्रमुख अखबार ने छापा जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Tariq Hameed Karra  gives clarification over his statement on Sardar Patel
Tariq Hameed Karra (file photo) - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस कार्यसमिति में सरदार पटेल पर कांग्रेस नेता तारिक हमीद कर्रा के बयान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसे देख उन्होंने अपने बयान को लेकर सफाई देनी शुरू कर दी है। तारिक ने कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा, मैंने एक प्रमुख अखबार में पढ़ा कि किस तरह मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। अब ये देखना जरूरी है कि इन बातों को बाहर किसने फैलाया, ये एक गंभीर मामला है। 

विज्ञापन


तारिक की सफाई 
तारिक कर्रा ने सफाई देते हुए कहा, मैंने कहा था कि पंडित नेहरू ने इस बात पर जोर डाला था कि जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाया जाए। वो नहीं चाहते थे कि इसे पाकिस्तान जैसा धार्मिक राज्य कहा जाए। जबकि सरदार पटेल ने कहा था कि अगर जम्मू-कश्मीर पाकिस्तान को मिलता है तो जूनागढ़ और हैदराबाद के संबंध में बातचीत हो सकती है। 
विज्ञापन


लेकिन पंडित नेहरू इससे सहमत नहीं थे और उन्होंने कहा था कि हम नहीं चाहते कि भारत को भी पाकिस्तान की तरह धार्मिक देश की तरह देखा जाए। मैंने ये बात उस संदर्भ में कही थी जब आजादी के समय दो राष्ट्र सिद्धांत को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ये है पूरा मामला 
दरअसल, 16 अक्तूबर को हुई कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस नेता तारिक हमीद कर्रा ने कश्मीर को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल और जवाहर लाल नेहरू की भूमिका पर भी बात की। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बैठक में कर्रा ने कहा था कि जवाहर लाल नेहरू ने जम्मू कश्मीर को हिंदुस्तान में मिलाने का काम किया जबकि सरदार पटेल, जिन्ना के साथ मिलकर कश्मीर को पाकिस्तान को सौंपना चाहते थे।  हालांकि, सीडब्ल्यूसी के कुछ सदस्यों ने कर्रा की बात पर हस्तक्षेप किया। उन्हें याद दिलाया कि पटेल भारत के एकीकरण में योगदान वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष थे।
 

Jammu and Kashmir Congress leader Tariq Hameed surrounded by statement on Sardar Patel, now gave this clarification
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed