{"_id":"5bbe7620867a5528432ba9dc","slug":"jammu-and-kashmir-governor-satyapal-malik-meets-home-minister-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Oct 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में जारी शहरी नगर निकाय चुनावों के बीच वहां के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बुधवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य की मौजूदा परिस्थितियों को लेकर चर्चा की। एक अधिकारी ने बताया कि मलिक और सिंह के बीच करीब आधे घंटे तक बैठक हुई। मलिक ने सिंह को राज्य की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने खासकर आतंक प्रभावित कश्मीर घाटी की चर्चा की।
विज्ञापन
मलिक ने गृहमंत्री को राज्य में जारी शहरी नगर निकाय चुनावों के बारे में भी जानकारी दी। बुधवार को शहरी नगर निकाय के चार चरणों में से दूसरे चरण का चुनाव सम्पन्न हुआ। बता दें कि राज्य में फिलहाल राज्यपाल शासन लागू है और मलिक वहां के प्रशासनिक प्रमुख हैं। सोमवार को पहले चरण के मतदान के दौरान कश्मीर घाटी में मात्र 8.3 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
आतंकी समूहों की धमकी के कारण अधिकतर लोग वहां मतदान के लिए निकल ही नहीं रहे हैं। वहीं सोमवार को पहले चरण के मतदान के दौरान जम्मू और लद्दाख इलाके में 65 फीसदी मतदान हुए। बता दें कि इसके बाद राज्य में नौ चरणों में पंचायत चुनाव भी होंगे जो कि 17 नवंबर से शुरू होंगे।
विज्ञापन