जामिया फायरिंग : राहुल ने पूछा- किसने दिया पैसा, गुलाम नबी बोले- सरकार की मंजूरी से हो रहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की घटना को लेकर शुक्रवार को सवाल किया कि इस बंदूकधारी को पैसे किसने दिए थे।
संसद भवन परिसर में गांधी ने गुरुवार को जामिया में गोलीबारी की घटना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उसको पैसे किसने दिए? पुलिस की मौजूदगी में गोली चलाने के बाद किशोर को यह भी कहते सुना गया कि ‘ये लो आजादी।’ कुछ देर बाद ही उसे हिरासत में ले लिया गया।
प्रियंका ने कहा- जब मंत्री उकसाएंगे तो ऐसा ही होगा
राहलु गांधी के साथ-साथ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी जामिया मिल्लिया इस्लामिया के समीप गोलीबारी की घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि जब मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे तो ऐसी घटनाएं होना मुमकिन है।
प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं? वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ? वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?
जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएँगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं?
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 31, 2020
वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ?
वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?
शशि थरूर ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जामिया फायरिंग पर कहा कि यह सरकार भी नफरत की आबोहवा पैदा करने के लिए जिम्मेदार है, लोगों को लगता है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बंदूक चलाने के लिए उन्हें अधिकार दिया गया है। यह वास्तव में चौंकाने वाला और बहुत ही निराशाजनक है। निश्चित रूप से, पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।
Congress MP Shashi Tharoor on y'day's Jamia firing: This govt is also responsible for creating a climate of hatred in which people feel that they are empowered to fire guns at peaceful protesters. It is really shocking&very disappointing. Certainly, the police should take action. pic.twitter.com/VIS42tbopa
— ANI (@ANI) January 31, 2020
गुलाम नबी बोले- यह सब सरकार की मंजूरी से हो रहा है
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जामिया शूटर के साथ-साथ उन नकाबपोश लोगों (जेएनयू पर) के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वे सत्ता पक्ष के लोग थे। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है, यह सब सरकार की मंजूरी से हो रहा है।
Ghulam Nabi Azad, Congress leader: An action should be taken against that Jamia shooter as well as those masked people (at JNU). They were people of the ruling party. There is no action against them, this is all happening with the approval of the government. pic.twitter.com/AU3hR426aN
— ANI (@ANI) January 31, 2020
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के समीप सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर पिस्तौल से गोलियां चलाईं गई, जिसमें एक छात्र घायल हो गया। इससे पहले वह इलाके में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच पिस्तौल लहराते हुए आया और चिल्लाकर कहा ‘यह लो आजादी’। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ कर हिरासत में ले लिया था।