{"_id":"66f937860845f1f2b30061f3","slug":"jamaican-pm-andrew-holness-to-pay-4-day-visit-to-india-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Jamaica: जमैका के प्रधानमंत्री चार दिवसीय दौरे पर कल आएंगे भारत, MEA बोला- मजबूत होंगे द्विपक्षीय संबंध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Jamaica: जमैका के प्रधानमंत्री चार दिवसीय दौरे पर कल आएंगे भारत, MEA बोला- मजबूत होंगे द्विपक्षीय संबंध
Sun, 29 Sep 2024 04:48 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 29 Sep 2024 04:48 PM IST
सार
India-Jamaica: जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस सोमवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करेगा।
विज्ञापन
जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस सोमवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करेगा। जमैका के किसी प्रधानमंत्री की यह पहली आधिकारिक द्विपक्षीय भारत यात्रा होगी।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय (एमईए) के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके समकक्ष होलनेस ने पहले कई बार बहुपक्षीय बैठकों के दौरान मुलाकात की है। उनकी इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंधो को बढ़ावा मिलने, आर्थिक सहयोग मजबूत होने और जमैका व भारत के बीच पुराने रिश्ते मजबूत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
होलनेस, पीएम मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री होलनेस अन्य गणमान्य व्यक्तियों और व्यापार व उद्योग जगत की हस्तियो के साथ भी बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बताया कि इस यात्रा के दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जो द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देंगे। भारत और जमैका के बीच मजबूत ऐतिहासिक और सांस्कृति संबंध हैं, जो उनकी साझा उपनिवेश के इतिहास, लोकतंत्र और आजादी के मूल्यों और क्रिकेट के प्रति जुनून में परिलक्षित होते हैं।