फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jallikattu in Madurai was organized after ban

प्रतिबंध के विरोध में मदुरै में किया गया जल्लीकट्टू का आयोजन

Sat, 14 Jan 2017 01:04 AM IST
एजेंसी मदुरै/चेन्नई
एजेंसी मदुरै/चेन्नई Updated Sat, 14 Jan 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
Jallikattu in Madurai was organized after ban

जल्लीकट्टू के आयोजन पर सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए युवाओं के एक समूह ने शुक्रवार को सांडों को काबू में करने के इस खेल का आयोजन किया। उधर, तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के आयोजन के लिए अध्यादेश लाने की मांग के बीच पशुओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली संस्था पेटा ने राष्ट्रपति और केंद्र सरकार को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। संस्था ने जल्लीकट्टू के आयोजन पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि करीसलकुलम गांव के खुले मैदान में कुछ मिनट के लिए इस खेल का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में करीब पांच सांडों के साथ मैदान में इस खेल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने साथ ही बताया कि अब तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि आयोजकों के ‘मंजू विराट्टू’ (सांड को काबू में करने के एक अन्य खेल) से जुड़ी तैयारी करने को लेकर पुलिस और उनके बीच जोरदार बहस हुई, इस वजह से गांव में तनाव व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों को राजी करने के लिए बात चल रही है

Jallikattu in Madurai was organized after ban

पुलिस ने बताया कि खेलों को रद्द करने के लिए आयोजकों को राजी करने के लिए बात चल रही है। उन्होंने साथ ही बताया कि अगर वे फिर भी खेलों के आयोजन को लेकर अड़े रहते हैं तो उनको गिरफ्तार करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

एक आयोजक मुथुपंडी ने कहा कि किसी को परंपरा निभाने के लिए किसी अदालत के अनुमति की कोई जरूरत नहीं है। इसी बीच, पाेंगल के दौरान जल्लीकट्टू के सुचारू आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए चेन्नई में युवा संगठनों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रकट किया।

सुप्रीम कोर्ट ने पोंगल से पहले जल्लीकट्टू पर फैसला सुनाने की मांग को लेकर दायर याचिका को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया था। पुलिस ने बताया कि नाम तमीजार काची के 28 कार्यकर्ताओं को जल्लीकट्टू के आयोजन के लिए बृहस्पतिवार को तटीय कुड्डालोर शहर से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed