{"_id":"58892bf14f1c1b5c02cf650b","slug":"jallikattu-animal-welfare-board-plea-hearing-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्लीकट्टू पर 'एनिमल वेलफेयर बोर्ड' ने दायर की याचिका, सोमवार को सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जल्लीकट्टू पर 'एनिमल वेलफेयर बोर्ड' ने दायर की याचिका, सोमवार को सुनवाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Jan 2017 04:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु विधानसभा द्वारा कानून पारित कर जल्लीकट्टू को इजाजत दिए जाने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। याचिका भारतीय पशु कल्याण बोर्ड सहित अन्य द्वारा याचिकाएं दायर की गई हैं।
विज्ञापन
भारतीय पशु कल्याण बोर्ड सहित अन्य याचिकाकर्ताओं की ओर पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और आनंद ग्रोवर आदि ने बुधवार को न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष उल्लेख करते हुए याचिकाओं पर जल्द सुनवाई करने की गुहार की।
विज्ञापन
उनका कहना था कि तमिलनाडु विधानसभा द्वारा जल्लीकट्टू पर कानून पारित करना अदालत के आदेशों का अपमान है। उनका कहना था कि राज्य सरकार को ऐसा कानून पारित नहीं करना चाहिए था। उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सोमवार को सुनवाई करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन