{"_id":"5db995e78ebc3e93b7750f38","slug":"jal-shakti-minister-says-chennai-bangalore-will-become-cape-town-if-we-not-save-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलशक्ति मंत्री का बड़ा बयान, कहीं केपटाउन की तरह एक-एक बूंद को तरस न जाए चेन्नई और बंगलूरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जलशक्ति मंत्री का बड़ा बयान, कहीं केपटाउन की तरह एक-एक बूंद को तरस न जाए चेन्नई और बंगलूरू
Wed, 30 Oct 2019 07:23 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Wed, 30 Oct 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
गजेन्द्र सिंह शेखावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में गहराते जल संकट पर चिंता जाहिर करते हुए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चेताया है कि अगर समय रहते हमने सही कदम नहीं उठाए तो वह दिन दूर नहीं जब चेन्नई और बंगलूरू की हालत भी दक्षिण अफ्रीकी शहर केप्टाउन जैसी हो जाएगी।
विज्ञापन
याद रहे कि दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन में 2017-18 में जल संकट इतना ज्यादा गहरा गया था कि यहां पानी पूरी तरह से खत्म हो गया था। इसके बाद 'जीरो डे' का विचार आया यानी ऐसा दिन जब शहर के किसी भी नल में पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके जरिए लोगों को जल प्रबंधन को लेकर सचेत किया जाता है।
विज्ञापन
बढ़ती आबादी और शहरीकरण की वजह से बंगलूरू में पानी का संकट खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। बड़ी संख्या में लोग पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं। चेन्नई की स्थिति भी बहुत हद तक ऐसी ही है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि स्वतंत्रता के समय प्रति व्यक्ति जल उपलब्धता 5000 घन मीटर थी, जो घटकर 1540 घन मीटर रह गई है। शेखावत ने कहा कि अगर यह गिरावट ऐसे ही बढ़ती गई और आबादी पर नियंत्रण नहीं किया गया तो चेन्नई और बंगलुरु भी केपटाउन बन जाएंगे।