{"_id":"58a2ec204f1c1b4f54d85691","slug":"jaitley-says-central-govt-did-not-waive-any-businessman-s-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुण जेटली ने राहुल गांधी को बताया झूठा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अरुण जेटली ने राहुल गांधी को बताया झूठा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Feb 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तमंत्री अरुण जेटली का दावा है कि उनकी सरकार ने किसी भी उद्योगपति का एक भी रुपया माफ नहीं किया है। राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष हमेशा से झूठे आरोप लगाते हैं। जेटली ने कहा, दरअसल वह अपनी ही पूर्ववती सरकार के कृत्यों को बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं उन्होंने यूपी में बने सपा और कांग्रेस गठबंधन पर कहा कि इससे बड़ा अवसरवादी गठबंधन देश के इतिहास में बहुत कम हुआ है। देखना होगा कि इसका क्या अंजाम होता है।
विज्ञापन
असल में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी लगभग सभी चुनावी सभाओं में केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हैं कि सरकार ने अपने चहेते उद्योगपतियों का एक लाख करोड़ से ज्यादा कर्जा माफ कर दिया। राहुल प्रधानमंत्री मोदी पर भी लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि उन्होंने अपने दोस्त उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए उनके सारे कर्जे माफ कर दिए हैं।
विज्ञापन
इसी के जवाब में अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष के सभी आरोप आधारहीन हैं। वे बिना तथ्यों के ही आरोप लगाते रहते हैं। दरअसल वह अपनी पूर्ववर्ती सरकारों के ही कारनामे उजागर कर रहे हैं जिन्होंने कई उद्योगपतियों का कर्जा माफ करने के लिए कई योजनाएं चलाई थीं।
वहीं यूपी में कांग्रेस सपा गठबंधन पर भी उन्होंने कटाक्ष किया। जेटली ने कहा कि ये देश के इतिहास का सबसे अवसरवादी गठबंधन है ऐसे में इससे बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
SP-Cong ka jo gathbandhan hua hai, issay bada koi avsarwaadi gathbandhan iss desh ke itihaas mein bohat kam hua hai: Arun Jaitley in Lucknow pic.twitter.com/DqSR4EMfTb
— ANI UP (@ANINewsUP) February 14, 2017