{"_id":"59e0ca6d4f1c1b9e678b5887","slug":"jaitley-raises-h1b-visa-issue-with-us-officails-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेटली ने अमेरिकी अधिकारियों के सामने उठाया H1B वीजा मुद्दा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जेटली ने अमेरिकी अधिकारियों के सामने उठाया H1B वीजा मुद्दा
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Fri, 13 Oct 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अमेरिका के ट्रेजरी एवं वाणिज्य सचिवों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने एच-1बी और एल-1 वीजा प्रक्रियाओं में सुधार के मसले को पुरजोर तरीके से उठाया।
विज्ञापन
बातचीत में जेटली ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में भारतीय पेशेवरों के योगदान का भी उल्लेख किया है। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।
वित्त मंत्री ने अपने अमेरिकी समकक्ष और ट्रेजरी सचिव स्टीवन नूचिन एवं अमेरिकी वाणिज्य सचिव विल्बर रॉस से द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने को लेकर बातचीत की। इस दौरान जेटली ने भारत में जीएसटी जैसे बड़े सुधार सहित कालेधन की अर्थव्यवस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की भी बात कही।
विज्ञापन
पढ़ें- जेटली बोले- GST को बेपटरी करने के प्रयासों के बावजूद सुगम रही इसकी राह
विज्ञापन
गौरतलब है कि वित्त मंत्री जेटली अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की सालाना बैठक में शामिल होने के लिए हफ्ते भर के अमेरिका दौरे पर हैं। उनके नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी यहां आया है।