Jaishankar: जयशंकर ने बताई 10 दिन, 10 माह व 10 साल की विदेश नीति, बोले- 26/11 और पुलवामा के बाद का फर्क समझें
जयशंकर ने कहा- 'मैं चाहता हूं कि लोग जानें कि मैं या विदेश मंत्री विदेशों में क्या करता है। जयशंकर ने बताया कि इसके दो पहलू हैं, एक- दुनिया को भारत से परिचित कराना और दूसरा- दुनियाभर के देशों को भारत लाना।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस. जयशंकर की बेबाक व सक्रिय विदेश नीति के चर्चे दुनियाभर में होते हैं। उनके बयान और कार्यों में 'इंडिया और इंडियन फर्स्ट' साफ नजर आता है। मंगलवार को उन्होंने अहमदाबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मोदी सरकार की विदेश नीति क्या है, यह विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की 10 दिन, 10 माह और 10 साल की विदेश नीति तैयार है। यह भी बताया कि वे विदेश जाते हैं तो वहां क्या करते हैं? उन्होंने युवाओं से कहा कि वे 26/11 मुंबई हमले और पुलवामा व उरी हमले के बाद क्या हुआ, इसका फर्क समझें।
अपनी साफगोई व सहजता के लिए चर्चित जयशंकर ने कहा कि वे चाहते हैं कि लोग जानें कि विदेश मंत्री के नाते वे क्या काम करते हैं? उन्होंने युवाओं से कहा कि आपने विदेश मंत्री के अमेरिका, आस्ट्रेलिया आदि देशों के टूर के बारे में पढ़ा होगा, लेकिन मैं वहां क्या करता हूं, यह मैं आपको बताना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि लोग जानें कि मैं या विदेश मंत्री विदेशों में क्या करता है। जयशंकर ने बताया कि इसके दो पहलू हैं, एक- दुनिया को भारत से परिचित कराना और दूसरा- दुनियाभर के देशों को भारत लाना।
विदेश मंत्री ने कहा कि आज विश्व भारत के लिए तैयार है। मोदी सरकार की 10 दिन, 10 माह और 10 सालों की विदेश नीति है और ये एक साथ प्लान की जाती हैं। इसके तीन आयाम- सुरक्षा, विकास और जनता। इन 10 सालों की जिम्मेदारी जनता पर है, जबकि विजन पीएम मोदी का है और प्रतिबद्धता विदेश मंत्रालय की।
आज की दुनिया के दो प्रमुख घटकों का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा कि एक यह कि 'अमेरिका बदल रहा है' changing US और दूसरा 'चीन उभर रहा है' Rising China। ये दो सबसे अहम घटनाक्रम हैं। चीन आर्थिक, राजनीतिक और सैन्य दृष्टि से ताकत बढ़ा रहा है। वहीं, हमारे सामने नया अमेरिका खड़ा है।
Covid और Ukraine के challenge दर्शाते हैं कि एक बदलती दुनिया में विदेश नीति सिर्फ बाहर का मामला नहीं है। वो हर घर को छूती है। दुनिया बदल रही है और हमें global market place और global workplace की तैयारी करनी होगी।
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) October 18, 2022
कोविड और देश में आईफोन उत्पादन तथा यूक्रेन जंग के कारण ईंधन की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह मत सोचिए कि विदेश नीति या कूटनीति देश के बाहर की कोई चीज है। यह आपके दैनिक जीवन का हिस्सा है। हम नए भारत की एक मज़बूत बुनियाद बना रहे हैं और दुनिया को इसकी पहचान भी करवा रहे हैं। बदलती दुनिया के लिए भारत को तैयार कर रहे हैं। युवा पीढ़ी को दुनिया में सक्रिय रूप से रुचि लेना चाहिए, क्योंकि आज की दुनिया भारत के लिए तैयार है।