फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaishankar said Our aim is to increase India influence in world praised free trade agreement

Jaishankar: जयशंकर बोले- विश्व में भारत का प्रभाव बढ़ाना हमारा लक्ष्य, मुक्त व्यापार समझौते की सराहना की

Mon, 11 Mar 2024 03:08 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 11 Mar 2024 03:08 AM IST
सार

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि हर किसी को भारत की विविधता का अनुभव करने का मौका मिलना चाहिए। जी-20 के दौरान हमारा लक्ष्य था कि अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम राष्ट्रीय राजधानी तक सीमित न रहे। उन्हें पूरे देश में ले जाया जाए।

विज्ञापन
Jaishankar said Our aim is to increase India influence in world praised free trade agreement
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : ट्विटर

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को विकसित भारत एम्बेस्डर आर्टिस्ट कार्यशाला में भाग लिया। उन्होंने इस दौरान कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम नेशनल गैलरी ऑफ मॉर्डन आर्ट के सहयोग से ललित कला अकादमी द्वारा पुराना किला में आयोजित किया गया था। कला के माध्यम से विकसित भारत की विभिन्न अभिव्यक्तियों को देखकर खुशी हुई।  

विज्ञापन

दुनिया में भारत का प्रभाव बढ़ाना चाहते हैं
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि हर किसी को भारत की विविधता का अनुभव करने का मौका मिलना चाहिए। जी-20 के दौरान हमारा लक्ष्य था कि अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम राष्ट्रीय राजधानी तक सीमित न रहे। उन्हें पूरे देश में ले जाया जाए। जब हम बात करते हैं विकसित भारत के बारे में इसका मतलब है कि दुनिया में भारत का प्रभाव बढ़े। इसके लिए सबसे अहम है कि हर किसी को भारत के बारे में जानना जरूरी है। आज का कार्यक्रम एक शानदार पहल है। मैंने यहां लोगों की आकांक्षाएं देखीं हैं। चंद्रयान का प्रभाव भी देखने को मिला। पीएम मोदी और चंद्रयान हमेशा लोगों के दिमाग में है।

विज्ञापन

हम विश्व की बड़ी शक्ति बनना चाहते हैं
सम्मेलन में उन्होंने विकसित भारत के विभिन्न पहलुओं पर भी बात की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के कई पहलु हैं। हम खुद को एक सभ्यतागत राज्य मानते हैं। हम विश्व की बड़ी शक्तियों में से एक बनना चाहते हैं। हम सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने की आकांक्षा है। हम आर्थिक मोर्चे पर पांचवे स्थान पर है लेकिन जल्द ही तीसरा बन जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्त व्यापार समझौते की सराहना
जयशंकर ने मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर की भी सराहना की। गौरतलब है कि यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ एक व्यापार संगठन और मुक्त व्यापार क्षेत्र है, जिसमें चार यूरोपीय राज्य- आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड के साथ भारत की साझेदारी के लिए यह यादगार दिन है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता (टीईपीए) एक साहसिक उपलब्धि है। यह अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग को बढ़ाने का एक नया तरीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed