{"_id":"6934f6c244ad7d798c00d388","slug":"jaishankar-said-bangladesh-former-pm-sheikh-hasina-stay-in-india-is-her-personal-decision-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaishankar: 'भारत में रहना शेख हसीना का निजी फैसला', बांग्लादेश की पूर्व पीएम के प्रत्यर्पण पर जयशंकर का बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jaishankar: 'भारत में रहना शेख हसीना का निजी फैसला', बांग्लादेश की पूर्व पीएम के प्रत्यर्पण पर जयशंकर का बयान
Sun, 07 Dec 2025 09:08 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 07 Dec 2025 09:08 AM IST
सार
एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को लेकर अहम बयान दिया और कहा कि भारत में रहना उनका निजी फैसला है। साथ ही उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे और अमेरिका के साथ संबंधों पर भी अपनी राय जाहिर की।
विज्ञापन
डॉ. एस. जयशंकर, विदेश मंत्री
- फोटो : ANI
विस्तार
बांग्लादेश सरकार की तरफ से अपनी पूर्व पीएम शेख हसीना को भारत से ढाका प्रत्यर्पित करने की मांग की जा रही है। अब इसे लेकर भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा भारत में रहना शेख हसीना का निजी फैसला है और इस फैसले की वजह बांग्लादेश के हालात हैं। शेख हसीना को बीते महीने ही बांग्लादेश में मानवता के खिलाफ अपराध के दोष में मौत की सजा सुनाई गई है। भारत सरकार ने अभी तक बांग्लादेश सरकार की मांग पर कोई जवाब नहीं दिया है।
शेख हसीना कब तक भारत में रह सकती हैं?
हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मेलन के दौरान जब विदेश मंत्री से पूछा गया कि क्या शेख हसीना जब तक चाहें, तब तक भारत में रह सकती हैं? इसके जवाब में विदेश मंत्री ने कहा, 'यह एक अलग सवाल था, वे यहां कुछ खास परिस्थितियों के चलते आईं, लेकिन उन्हें ही ये तय करना होगा।' विदेश मंत्री ने ये भी कहा कि भारत, बांग्लादेश का शुभचिंतक है। बांग्लादेश और भारत के रिश्तों पर भारतीय विदेश मंत्री ने कहा बांग्लादेश के मौजूदा लीडरशिप ने पिछले चुनावों को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि अगर मुद्दा चुनाव था, तो सबसे पहले निष्पक्ष चुनाव कराए जाने चाहिए। विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत बांग्लादेश में स्थिरता और लोकतांत्रिक मान्यता चाहता है।
जयशंकर ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि बांग्लादेश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जो भी निकलेगा, वह भारत के साथ संबंधों के बारे में 'संतुलित और परिपक्व नजरिया दिखाएगा, जिससे हालात बेहतर होने की संभावना है। गौरतलब है कि शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में थोड़ी खटास आई है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका के साथ संबंधों पर असर के सवाल पर विदेश मंत्री ने कहा , हमने हमेशा साफ कहा है कि हमारे कई संबंध हैं और हमारे पास विकल्पों की आजादी है। अभी हमारे लिए अमेरिका के साथ व्यापार समझौता अहम है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- आरएसएस के 100 साल: दत्तात्रेय होसबाले बोले- भेदभाव मिटाने और सामाजिक समरसता के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी
पुतिन के दौरे से भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत मुश्किल होने की बात को विदेश मंत्री ने खारिज कर दिया। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, भारत जैसे बड़े और तेजी से उभरते देश के लिए जरूरी है कि सभी अहम देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत रखा जाए और जहां तक हो हमारे पास विकल्प चुनने की आजादी हो।
अन्य वीडियो