फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaishankar, Lavrov review India-Russia ties; discuss SCO, G20, BRICS

India-Russia: जयशंकर और लावरोव ने भारत-रूस संबंधों की समीक्षा की; SCO, G20, BRICS पर हुई चर्चा

Thu, 04 May 2023 09:09 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 04 May 2023 09:09 PM IST
सार

India-Russia Relationship: विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन संकट को लेकर पश्चिमी देशों के साथ मॉस्को के साथ बढ़ती तल्खी की पृष्ठभूमि में गुरुवार को गोवा में भारत-रूस 'विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' की व्यापक समीक्षा की।

विज्ञापन
Jaishankar, Lavrov review India-Russia ties; discuss SCO, G20, BRICS
सर्गेई लावरोव और एस जयशंकर। - फोटो : Social Media

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन संकट मसले पर पश्चिमी देशों के साथ मॉस्को के लगातार तल्ख होते संबंधों की पृष्ठभूमि में गुरुवार को गोवा में भारत-रूस 'विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' की व्यापक समीक्षा की। दोनों विदेश मंत्रियों ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की परिषद के सम्मेलन से इतर गोवा में बेनौलिम के एक बीच रिसॉर्ट में एक घंटे तक बैठक की। रूस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष अंतरराज्यीय संबंधों की निष्पक्ष बहुध्रुवीय प्रणाली के निर्माण की दिशा में काम करना जारी रखने पर सहमत हुए हैं। लावरोव गुरुवार को दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मारने का असफल प्रयास करने और क्रेमलिन पर ड्रोन से हमला करने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत ने एससीओ अध्यक्षता के लिए रूस के समर्थन की सराहना की

जयशंकर ने ट्वीट किया, ''रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ मुलाकात के दौरान हमारे द्विपक्षीय, वैश्विक और बहुपक्षीय सहयोग की व्यापक समीक्षा की गई। भारत ने एससीओ अध्यक्षता के लिए रूस के समर्थन की सराहना की। जी-20 और ब्रिक्स से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।" रूस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों विदेश मंत्रियों ने भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग की गतिशीलता की प्रशंसा की। इसमें कहा गया है, ''आगामी संपर्कों के कार्यक्रम के साथ-साथ वैश्विक और क्षेत्रीय एजेंडे के सामयिक मुद्दों सहित द्विपक्षीय संबंधों के मुख्य मुद्दों पर विश्वास आधारित विचारों का आदान-प्रदान हुआ।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed