फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jaish-e-mohammed would possibly does terror attack, multiple agencies warned government about it

भारत में जैश कर सकता है आतंकी हमला, सरकार को कई एजेंसियों ने दी चेतावनी

Sun, 10 Nov 2019 08:52 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 10 Nov 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
jaish-e-mohammed would possibly does terror attack, multiple agencies warned government about it
मसूद अजहर (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

पिछले 10 दिनों से जहां राज्य सरकारों से कहा गया है कि वह उच्चतम न्यायालय के अयोध्या भूमि विवाद को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम करें। वहीं डार्क वेब से पाकिस्तान में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संभावित आतंकी हमलों के संदेश मिल रहे हैं।

विज्ञापन


कई खुफिया एजेंसियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि जैश कई आतंकी हमलों को अंजाम दे सकता है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। मिलिट्री इंटेलिजेंस, द रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने सरकार को संभावित आतंकी हमलों को लेकर चेताया है। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'यह खतरे की गंभीरता को दिखाता है।' उन्होंने कहा, 'इनमें से प्रत्येक एजेंसी व्यक्तिगत रूप से एक ही निष्कर्ष पर पहुंची है।' अयोध्या पर शीर्ष अदालत का फैसला आ चुका है जिससे पाकिस्तान के आतंकी समूहों द्वारा आतंकी हमलों की संभावना बहुत ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'आतंकी सांप्रदायिक सौहार्द को खराब करना चाहते हैं।' आतंकियों के डार्क वेब में कोडेड संचार को जब अन्य एजेंसियों से मिलाया गया तो सुरक्षा एजेंसियां इस निष्कर्ष पर पहुंची कि संभावित हमलों से निपटने के लिए किस तरह की तैयारी की जाए। 


आतंकी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश को टारगेट कर सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों पांच अगस्त से ही हाई अलर्ट पर हैं। इस तारीख को भारतीय संसद ने जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस ले लिया था। अधिकारी ने कहा, 'आतंकियों के हमले को अंजाम देने की कोशिश पहले से अलग और पक्की लग रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed