फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jairam Ramesh attack PM Modi for relations with Adani says Biggest money heist since 1947

Politics: जयराम रमेश ने मोदी-अदाणी पर साधा निशाना, कहा- 1947 के बाद से भारत का सबसे बड़ा मनी हाईस्ट

Wed, 13 Dec 2023 05:06 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 13 Dec 2023 05:06 AM IST
सार

जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश चाहता है कि आप 1947 के बाद से अब तक की सबसे बड़ी मनी हाईस्ट के बारे में बताएं। कैसे आपके दोस्त अदाणी ने आयातित कोयले और बिजली उपकरणों की कीमते बढ़ाईं और भारत से 17,500 करोड़ रुपये हड़प लिए।

विज्ञापन
Jairam Ramesh attack PM Modi for relations with Adani says Biggest money heist since 1947
जयराम रमेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज मनी हाईस्ट की लोकप्रियता ऐसी थी कि अमूमन हर भारतीय के जुबान पर यही चढ़ी हुई थी। लेकिन मनी हाईस्ट का खुमार अब भारतीय राजनीति में भी दिखने लगा है। मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को घेरने के लिए मनी हाईस्ट का जिक्र किया तो शाम होते-होते कांग्रेस ने भी मनी हाईस्ट का जिक्र कर ही दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भाजपा पर निशना साधा। जयराम ने अडानी और मोदी के बीच सांठ-गांठ का आरोप लगाया और इसे 1947 के बाद से भारत का सबसे बड़ा मनी हाईस्ट बताया।
विज्ञापन


जयराम ने साधा निशाना
जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश चाहता है कि आप 1947 के बाद से अब तक की सबसे बड़ी मनी हाईस्ट के बारे में बताएं। कैसे आपके दोस्त अदाणी ने आयातित कोयले और बिजली उपकरणों की कीमते बढ़ाईं और भारत से 17,500 करोड़ रुपये हड़प लिए। सेबी की आंखों के नीचे अडानी के स्टॉक की कीमतें बढ़ जाती हैं। वे कैसे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने। अदाणी के विकास की कीमत लोग बढ़े हुए बिजली बिल के माध्यम से चुकाते हैं। 
विज्ञापन


भाजपा की वीडियो में क्या
बता दें, रमेश से पहले पीएम मोदी ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा था। पीएम ने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसे भाजपा के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया था। इसमें पार्टी ने मनी हाईस्ट की थीम का इस्तेमाल करते हुए आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस सासंद के परिसरों से जब्त रुपये का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में मनी हाईस्ट का बैकग्राउंड म्यूजिक भी इस्तेमाल किया गया है। इसी वीडियो में सांसद की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ तस्वीर को भी दिखाया गया है। इतना ही नहीं क्लिप में मनी हाईस्ट की क्लिप को एडिट कर के एक कैरेक्टर के चेहरे पर राहुल गांधी का चेहरा लगाया गया है और उसे बड़े से लॉकर से निकलकर नोटों की गड्डियों पर लेटते दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed