फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jairam Ramesh asks PM modi Why government ignoring plight Hooghly people Jal Jeevan mission

BJP vs Congress: PM पर जयराम रमेश का हमला, कहा- बंगाल में भाजपा चला रही वॉशिंग मशीन; हुगली की उपेक्षा के आरोप

Sun, 12 May 2024 10:47 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 12 May 2024 10:47 PM IST
सार

रमेश ने बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह और उनके बेटे का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की वॉशिंग मशीन पश्चिम बंगाल में एक बार फिर सक्रिय हो गई है। सांसद चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Jairam Ramesh asks PM modi Why government ignoring plight Hooghly people Jal Jeevan mission
पीएम मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी के बंगाल दौरे के दौरान कांग्रेस ने सवाल उठाया कि हुगली के 40 प्रतिशत घरों में ‘जल जीवन मिशन’ क्यों विफल रहा? कांग्रेस ने आलोचना करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की वाशिंग मशीन सक्रीय है। उन्होंने केंद्र सरकार पर 7000 करोड़ रुपये की राशन निधि रोकने का आरोप लगाया। रमेश ने गंगा की सफाई पर भी सवाल उठाए। बता दें, रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल के चार शहरों में जनसभाओं को संबोधित किया था, जिसमें हुगली भी शामिल है। 

विज्ञापन

हुगली में 4,35,311 परिवार नल से जल योजना से वंचित
कांग्रेस महासचिव और वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक्स पर रविवार को एक पोस्ट किया। पोस्ट में जलजीवन मिशन के बारे में उन्होंने कहा कि हुगली में 4,35,311 परिवार नल से जल योजना से वंचित हैं। जबकि योजना की समयसीमा 2024 निर्धारित है। हुगली के पास के जिलों में भी भूजल में आर्सेनिक और फ्लोराइड की मात्रा बहुत अधिक है, जो गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकती है। मोदी सरकार हुगली के लोगों की दुर्दशा को नजरअंदाज क्यों कर रही है?

विज्ञापन

गंगा सफाई पर भी सवाल
इसके बाद उन्होंने सवाल किया कि 15,000 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी गंगा साफ क्यों नहीं हुई? रमेश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के तहत अब तक जितने जलमल शोधन संयंत्र स्थापित किए गए हैं। वे नदी में बहने वाले केवल 20 प्रतिशत सीवेज को ही निपटा सकते हैं। केंद्र ने 37,396 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी लेकिन जून 2023 तक राज्यों को वास्तव में केवल 14,745 करोड़ रुपये जारी किए गए। बंगाल में केवल 11 जलमल शोधन संयंत्र स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की वाशिंग मशीन पर भी कटाक्ष
रमेश ने बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह और उनके बेटे का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की वॉशिंग मशीन पश्चिम बंगाल में एक बार फिर सक्रिय हो गई है। सांसद चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। उनपर भाटपारा नैहाटी सहकारी बैंक में हुए 12 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप है। रमेश ने कहा कि क्या प्रधानमंत्री बता सकते हैं कि अर्जुन सिंह के खिलाफ कार्रवाई क्यों रोकी गई? भाजपा भ्रष्टाचार को खत्म करने का दिखावा कैसे कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed