जयपुर: अब ऑटो में हुआ निर्भया जैसा कांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में मंगलवार तड़के दिल्ली जैसा निर्भया कांड सामने आया है। अलवर में एसएससी की परीक्षा देकर जयपुर लौटी छात्रा से ऑटो चालक सहित चार लोगों ने मारपीट की और सामूहिक बलात्कार कर उसे बिना कपड़ों के सड़क किनारे फेंक दिया।
यूपी के मैनपुरी जिले में रहनेवाली छात्रा ढाई महीने से जयपुर के जगतपुरा में अपने भाई के साथ किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है।
इस मामले में पुलिस देर शाम तक सड़कों पर लगे कैमरे खंगालती रही, लेकिन कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई। पुलिस ने कुछ ऑटो चालकों को भी राउंड अप किया है।
जयपुर स्टेशन ने पीड़िता ने ली थी ऑटो
पुलिस को दिए बयान के अनुसार पीड़िता ने सुबह करीब 6 बजे जयपुर रेलवे स्टेशन से जगतपुरा के लिए ऑटो किया था। ऑटों में पहले से ही तीन लोग बैठे थे, जिसमें से एक ऑटोचालक के पास बैठ गया।
ऑटो में सवार होने के तुरंत बाद पीछे बैठे दो लोगों ने उसकी आंखों और मुंह पर पट्टी बांध दी। उन्होंने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। इसके बाद किसी सुनसान जगह पर सभी ने सामूहिक बलात्कार किया। कुछ दिखाई नहीं देने के कारण पीड़िता का कहना है कि ऑटो शायद किसी खाली प्लाट या पार्क में रोका गया था।
ऑटो में सवार लोग भाग गए और ऑटो चालक ने मौका पाकर पीड़िता को जेएलएन मार्ग पर फेंक दिया। युवती ने अपनी आपबीती लोगों को बताई और पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया। पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल जांच करवाई तथा एफएसएल टीम ने नमूने जुटाए हैं।