फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jain seer murdered in Karnataka, Belagavi, Two suspects arrested

Karnataka: कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या, शव के टुकड़े कर बोरवेल में फेंकने वाले आरोपियों को पकड़ा

Sat, 08 Jul 2023 01:51 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी (कर्नाटक)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी (कर्नाटक)। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 08 Jul 2023 01:51 PM IST
सार

कामकुमार नंद महाराज को आखिरी बार पांच जुलाई की शाम को भक्तों ने देखा था और बाद में वह लापता हो गए। भक्तों ने संत की तलाश की और शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई कि वह लापता हैं।

विज्ञापन
Jain seer murdered in Karnataka, Belagavi, Two suspects arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

कर्नाटक में दिगंबर जैन मुनि आचार्य श्री कामकुमारा नंदी महाराज की हत्या से सनसनी फैल गई है। हत्या के बाद आरोपियों ने उनके शव के टुकड़े कर बोरवेल में फेंक दिए। बेलगावी जिले के चिक्कोड़ी तहसील की इस घटना में दो आरोपियों नारायण बसप्पा माडी और हसन दलायथ को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जांच के लिए विशेष पुलिस टीम बनाई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कामकुमारा नंदी महाराज 15 साल से नंदी पर्वत जैन मठ में रहते थे। 6 जुलाई को उनके प्रबंधक बसाड़ी भीमप्पा उगारे ने उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि मुनि लोगों को ऋण दिया करते थे। संदिग्धों को भी उन्होंने पैसा दिया था, जिसे वापस मांग रहे थे, लेकिन बदले में दोनों ने उनकी हत्या कर दी। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ के बाद एक बोरवेल से मुनिक के शव के टुकड़े बरामद किए गए। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच होगी और दोषियों को अदालत सजा देगी। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed