फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jain muni tarun sagarji's heath coming on tracks, 

 काम आईं लोगों की दुआएं, तरुणसागर जी की सेहत में सुधार 

Fri, 31 Aug 2018 06:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 31 Aug 2018 06:47 AM IST
विज्ञापन
jain muni tarun sagarji's heath coming on tracks, 
4

लोगों की दुआएं और प्रार्थनाएं रंग ला रही हैं और जैन मुनि तरुणसागर महाराज की सेहत में सुधार हो रहा है। महाराज इस समय दिल्ली में चातुर्मास स्थल पर हैं। उनके पास मौजूद कृष्णा रतलानी ने बताया कि गुरुवार सुबह महाराज जी की तबीयत बिगड़ गई थी। दिन में उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम तक उनकी सेहत में थोड़ा सुधार हुआ। 

विज्ञापन


दिगंबर जैन महासभा के अध्यक्ष निर्मल सेठी ने बताया कि मुनिश्री को देखने पांच जैन संत दिल्ली में पहुंच रहे हैं। इनमें सौभाग्य सागर महाराज शामिल हैं। मुनिश्री की तबीयत खराब होने के संबंध में उनके गुरु पुष्पदंत सागर महाराज ने वीडियो मैसेज जारी किया है। इसमें उन्होंने महाराज का समाधि महोत्सव मनाने की अपील की है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि गुरुवार शाम कुछ अन्य जैन संत भी उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। 20 दिन पहले मुनिश्री को पीलिया हुआ था लेकिन औषधियां देने के बाद भी उनकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा था। उन्होंने इलाज भी बंद करा दिया था और चातुर्मास स्थल पर जाने का निर्णय लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed