फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jail officers will bring the release formula

जेल अफसर जाएंगे, रिहाई का फार्मूला लाएंगे

Tue, 06 Sep 2016 03:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 06 Sep 2016 03:07 AM IST
विज्ञापन
Jail officers will bring the release formula

भूख हड़ताल कर रहे सेंट्रल जेल के कैदियों के अड़ियल रवैये ने शासन के अधिकारियों से लेकर कारागार मंत्री तक को टेंशन में ला दिया है। तमाम कोशिशें की जा रही हैं कैदियों की जल्द से जल्द रिहाई कराने की लेकिन ऐसी तरकीब नहीं निकल रही जिससे बिगड़ी बात बन जाए। अब तय किया गया है कि जेल के अफसर दूसरे राज्यों में जाकर कैदियों की रिहाई के फार्मूले लेकर आएं।

विज्ञापन


आगरा के जेल अधीक्षक को राजस्थान और महाराष्ट्र जाना है। झांसी, मेरठ, गाजियाबाद, वाराणसी, कानपुर, इलाहाबाद, सहारनपुर समेत तमाम जेलों के अधीक्षकों को आईजी जेल जीएम मीणा की ओर से निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

'जब दूसरे राज्यों में रिहाई हो सकती है, तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं'

Jail officers will bring the release formula

जेल सूत्रों की माने तो आगरा और बरेली सेंट्रल जेल में भूख हड़ताल करने वाले कैदियों ने एक ही बात पर जोर दिया कि जब दूसरे राज्यों में रिहाई हो सकती है, तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं। इस पर तय किया गया कि उन तमाम राज्यों के कारागार महकमे के अफसरों से संपर्क किया जाए जहां कैदियों की बड़ी संख्या में एक साथ रिहाई हुई है। खास तौर से 15 अगस्त और 26 जनवरी को।

जब सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह रिहाई पर वर्ष 2000 में रोक लगा दी तो इन राज्यों में रिहाई किस तरह की जा रही है। यह जानने के लिए यूपी के जेल अधिकारी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तराखण्ड, कर्नाटक की जेलों में जाकर अफसरों से संपर्क करेंगे। अगर कहीं फार्मूला मिलता है तो उस पर अमल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed