फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jagga and balia will go back at his home after successful operation by aiims

चंद्रयान-2 से कम नहीं है भारत की यह उपलब्धि, विश्व के चुनिंदा देश कर पाए ये काम

Fri, 06 Sep 2019 09:18 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 06 Sep 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
jagga and balia will go back at his home after successful operation by aiims
jagga and balliya AIIMS - फोटो : AmarUjala

चंद्रयान-2 सात सितंबर को चांद की सतह छू लेगा। इसके साथ ही भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शुमार हो जाएगा, जिन्होंने चांद पर अपनी पहुंच बनाई है। लेकिन इसी सात सितंबर को जन्म लेने के समय से सिर से जुड़े दो भाई जग्गा और बलिया ऑपरेशन के बाद अलग-अलग होकर अपने घरों में पहुंच जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि यह उपलब्धि चंद्रयान-2 के चांद पर उतरने से कम नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि दुनिया में अब तक लगभग 15 मामले ही सामने आए हैं, जहां जन्म से जुड़े बच्चों को सिर से अलग करने के बाद भी स्वस्थ रखा जा सका है।

विज्ञापन

लाखों में एक मामला

केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि इस तरह के केस बहुत कम होते हैं और लाखों में से केवल एक केस इस तरह का पाया जाता है। देखा गया है कि इस तरह के बच्चे कम आयु में ही मौत के मुंह में चले जाते हैं। जिन बच्चों को आपरेशन के द्वारा अलग कर दिया जाता है, उनके भी जीवित रहने की संभावना बेहद कम होती है। यही कारण है कि दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ यह सफल आपरेशन अपने आप में बहुत क्रांतिकारी कहा जा सकता है।

विज्ञापन

जग्गा जाएगा स्कूल

डॉक्टर मनीष ने बताया कि जग्गा की उम्र चार वर्ष की है। वह पूरी तरह सक्षम है और उसे स्कूल भेजने की भी तैयारी हो रही है। डॉक्टर के मुताबिक जग्गा किसी भी अन्य बच्चों की तरह पढ़ने-लिखने में सक्षम होगा। जन्म के समय जग्गा और उसके भाई के अंगों में पैरालिसिस की भी कुछ शिकायत महसूस की गई थी। लेकिन खुशी की बात है कि अब वह हमारे साथ फुटबाल भी खेल रहा है और पूछने पर अपने विभिन्न अंगों के नाम इत्यादि भी बता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया की होगी विशेष देखभाल

जग्गा और बलिया का आपरेशन करने वाली टीम के एक डॉक्टर ने कहा कि जग्गा की तरह बलिया भी पूरी तरह स्वस्थ है। लेकिन अभी उसे उड़ीसा के न्यूरो विभाग के विशेष देखरेख में रखा जाएगा। हालांकि, उसकी मां अकेले बच्चे की देखरेख करने में पूरी तरह सक्षम है। लेकिन फिर भी किसी तरह के खतरे से बचने के लिए उसे विशेष देखरेख के में रखा जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed