फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jagdeep Dhankhar says Parliamentarians must demonstrate exemplary conduct worthy of emulation

Jagdeep Dhankhar: धक्का-मुक्की की घटना पर भड़के उपराष्ट्रपति, बोले- अनुकरणीय आचरण का प्रदर्शन करें सांसद

Thu, 19 Dec 2024 08:59 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 19 Dec 2024 08:59 PM IST
सार

Jagdeep Dhankhar:  उपराष्ट्रपति धनखड़ ने आगाह किया कि अगर संसद लोगों की समस्या का समाधान करने में विफल होकर केवल संवाद, बहस और चर्चा का केंद्र रह जाती है, तो यह अप्रासंगिक हो जाएगी और हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर इसका गंभीर असर होगा।

विज्ञापन
Jagdeep Dhankhar says Parliamentarians must demonstrate exemplary conduct worthy of emulation
जगदीप धनखड़, उपराष्ट्रपति - फोटो : X / @VPIndia

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को कहा कि सांसदों को अनुकरणीय आचरण का प्रदर्शन करना चाहिए। धनखड़ की टिप्पणी आज हुई उस घटना को लेकर आई है। जिसमें संसद परिसर में बाबासाहेब आंबेडकर से संबंधित मुद्दे पर विपक्ष और सत्तापक्ष के सदस्यों ने कथित तौर पर धक्का-मुक्की की थी। इसमें भारतीय जनता पार्टी के दो सांसद - प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन


 उपराष्ट्रपति धनखड़ ने आगाह किया कि अगर संसद लोगों की समस्या का समाधान करने में विफल होकर केवल संवाद, बहस और चर्चा का केंद्र रह जाती है, तो यह अप्रासंगिक हो जाएगी और हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर इसका गंभीर असर होगा। संसद परिसर में भारतीय वन सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के एक समूह को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि राष्ट्रवाद के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता और राष्ट्रीय हित को हर चीज से ऊपर रखना जरूरी है।
विज्ञापन


राज्यसभा के सभापति ने कहा कि अगर राष्ट्रीय सुरक्षा या विकास के मुद्दों को राजनीतिक चश्मे से देखा जाता है, तो हम संविधान की अपनी शपथ के प्रति सच्चे रहने में विफल हो जाते हैं। उपराष्ट्रपति  ने आगे कहा कि, सांसदों को अनुकरणीय आचरण का प्रदर्शन करना चाहिए। यदि संसद संवाद, बहस और चर्चा का केंद्र नहीं बन पाती है, तो वह लोगों के मुद्दों को संबोधित करने में विफल रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष उनको अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिएः मेघवाल
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राहुल गांधी पर लगे धक्कामुक्की के आरोप पर कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी घायल हुए भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप सारंगी का हालचाल जानने भी नहीं गए। कानून मंत्री ने कहा, वो (राहुल गांधी) तो शारीरिक प्रदर्श, धक्का मुक्की करते हुए आए।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भाजपा और विपक्षी दलों के सांसदों के बीच हाथापाई के बीच सारंगी और मुकेश राजपूत सहित दो भाजपा सांसदों को गंभीर चोटें आईं। मेघवाल ने कहा कि कम से कम चार सांसदों ने हाथापाई की शिकायत की है। शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद से ही विपक्ष मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। बृहस्पतिवार को पहली बार भाजपा-एनडीए सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। मेघवाल ने कहा, सभी सांसदों को विरोध करने का अधिकार है। उन्होंने (विपक्ष ने) सोचा कि यह केवल उनका अधिकार है। 


उन्होंने कांग्रेस पर संसद में संविधान की बहस से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया, जहां डॉ. आंबेडकर के संबंध में उनकी पोल खुल गई थी। उन्होंने कहा, उन्होंने (कांग्रेस) हमेशा बाबासाहेब के साथ अन्याय किया है। वे (संसद में) बहस के बाद अपने खुलासे से ध्यान भटकाना चाहते थे और इस तरह, अमित शाह का 10 सेकंड का वीडियो जारी किया। वे हमेशा से ऐसा करते रहे हैं। उनका अपमान किया। हम अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed