{"_id":"5db3fa488ebc3e93aa194049","slug":"jagdeep-dhankhar-says-eagerly-waiting-to-attend-kali-puja-at-mamata-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ममता ने राज्यपाल को काली पूजा का भेजा निमंत्रण, धनखड़ ने कहा- बेहद उत्साहित हूं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीएम ममता ने राज्यपाल को काली पूजा का भेजा निमंत्रण, धनखड़ ने कहा- बेहद उत्साहित हूं
Sat, 26 Oct 2019 01:22 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 26 Oct 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को काली पूजा के लिए निमंत्रण भेजा है। मुख्यमंत्री की तरफ से निमंत्रण मिलने के बाद राज्यपाल ने कहा कि वह पूजा में भाग लेने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
विज्ञापन
राज्यपाल जगदीग धनखड़ ने शनिवार को बताया कि उन्हें और उनकी पत्नी को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से उनके निवास पर होने वाली काली पूजा के लिए निमंत्रण आया है। उन्होंने कहा कि वह पूजा में शामिल होने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
विज्ञापन
धनखड़ ने उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में एक क्लब में एक काली पूजा का उद्घाटन करते हुए कहा कि वह 1978 से सीएम के कालीघाट निवास पर हर साल आयोजित होने वाली पूजा के लिए निमंत्रण पाने से काफी खुश है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने बताया कि मैं मुख्यमंत्री को चिट्टी लिखी और कहा कि मैं और मेरी पत्नी आपके घर पर होने वाले भाई दूज के कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं। जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने लिखा कि मैं और मेरी पत्नी दोनों उनके घर पर होने वाले काली पूजा में भाग ले सकते हैं।